HOME जयभीम का विरोध ही जयभीम की आवश्यकता को दर्शाता है

जयभीम का विरोध ही जयभीम की आवश्यकता को दर्शाता है

6
ADG प्रेम प्रकाश

समाज वीकली यू के

बरेली ज़ोन के ADG प्रेम प्रकाश द्वारा लोगों के अभिवादन में जयभीम बोलने को लेकर वहाँ के कुछ स्थानीय विधायकों ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के यहाँ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस महकमे में आईपीएस प्रेम प्रकाश की गिनती काफ़ी ईमानदार और तेज़ तर्रार अफ़सरों में होती है। सोशल मीडिया में जय भीम बोलने पर विवाद के वायरल होते ही कई संगठन और समाजसेवी आईपीएस के पक्ष में आ खड़े हुए हैं। जय भीम बोलने के पक्ष में पुलिस महकमे के ही एक रिटायर्ड अधिकारी व समाजसेवी देवी सिंह अशोक बहुत ही सरल शब्दों में बिंदुवार समझाते हुए लिखते हैं कि,

जय भीम क्या है ?

1. जय भीम कोई चुनाव या राजनैतिक नारा नही है। न ही किसी व्यक्ति,समूह या क्षेत्र का एकाधिकार है।
2. जय भीम प्रण है कि हम संविधान की रक्षा करेंगे।
3.जय भीम एक अपील है शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो की।
4.जय भीम एक वादा है पे बैक टू सोसायटी का।
5.जय भीम एक वादा है भारत की एकता के लिये मर मिटने का।
6.जय भीम एक क्रान्ति है असमानता, लिंग भेद, अंधविश्वास के खिलाफ।
7. जय भीम एक भावना है निर्भीकता की।

Previous articleबोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर पब्लिक स्कूल चिमूर (चंद्रपुर, महाराष्ट्र) में संस्थापक निदेशक अध्यक्ष सोहनलाल गिंडा का दौरा
Next articleਜੈ ਭੀਮ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਖੁਦ ਜੈ ਭੀਮ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦਾ ਹੈ