वादा याद कराओ रैली में कर्मचारियों, मज़दूरों, किसानों को एक साथ लेकर संघर्ष करना समय की मांग- अमरीक सिंह

कपूरथला / हुसैनपुर (कौड़ा) (समाज वीकली)-आर.सी.एफ. एम्प्लाइज यूनियन, पंजाब के आव्हान पर पुरानी पेन्शन बहाली के लिए पुडा ग्राउन्ड पटियाला में वादा याद कराओ रैली संपन्न हुई। रैली में फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेल्वे के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपनी शमूलियत की। नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय संगठन सचिव व फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के राष्ट्रीय कन्वीनर का. अमरीक सिंह जी ने कहा कि कैसे हम सभी कर्मचारियों के खून पसीने की कमाई पूँजीपतियों की तिजोरियों में भरी जा रही है।

कैसे हमें बुढ़ापे में कारपोरेट घरानों के रहमोकर्म पर छोडा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे चुने हुए मंत्री अगर एक दिन के लिऐ भी पद सम्भाल लें तो वो ताउम्र पेन्शन के हकदार हैं, लेकिन एक कर्मचारी पूरी सेवा के बाद भी पेन्शन का हकदार नहीं है। देश की सर्वउच्च अदालत ने भी यह माना है कि कर्मचारियों की पेन्शन उनका हक्क है कोई खैरात नहीं।अमरीक सिंह ने कहा कि देश की तमाम हुक्मरान राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा ही कर्मचारियों को धोखा दिया है, उनके कहने और करने के फर्क ने देश को बर्बाद कर दिया है, इसलिए एकता के साथ जबरदस्त संघर्ष करते हुए इन्हें सबक सिखाना समय की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हम अपनी माँग जारी रखेंगें और फैनसर/एन.एम.ओ.पी.एस. की तरफ से पुरानी पेन्शन बहाली के लिए बड़ा संघर्ष किया जायेगा। सुखजीत सिंह सूबा प्रधान, सी पी एफ़ ई यु ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल करवानी है तो सभी कर्मचारियों को इकठ्ठा होकर संघर्ष करना होगा। अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेन्शन बहाल करानी होगी। उन्होंने इस रैली में पहूंचे सभी साथियों का धन्यवाद किया।

संयुक्त किसान मोर्चा के सीनियर नेताओं के साथ – साथ आज की इस रैली में इंडियन रेलवे एम्प्लाइज फेडरेशन के महासचिव का. कामरेड सर्वजीत सिंह, आईआरएफ के संगठन सचिव कामरेड जुमेरदीन, कोषाध्यक्ष नरसिंह कुमार, आरसीएफ इम्प्लाइज यूनियन के ज्वाइंट सेक्रेटरी मनजीत सिंह बाजवा, प्रदीप सिंह, तरलोचन सिंह, तलविंदर सिंह, भरत राज, गुरविंदर सिंह, बूटा राम, साकेत कुमार यादव, परवीन कुमार, सतनाम सिंह, जगदीप सिंह, जगजीत सिंह, योगेश कुमार, सुखबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मखन सिंह, मुकेश कुमार आदि शामिल हुए।

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਡੇਰਾ ਮਹਾਨਪੁਰੀ ਸਾਹਰੀ ਵਿਖੇ ਸਾਲਾਨਾ ਜੋੜ ਮੇਲਾ 31 ਨੂੰ – ਗੱਦੀਨਸ਼ੀਨ ਬਾਬਾ ਬਲਬੀਰ ਦਾਸ ਜੀ
Next articleਸਰੀਰਕ ਸਿੱਖਿਆ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ