आर सी एफ मजदूर यूनियन के सीनियर उपाध्यक्ष प्रभदयाल सिंह हुए सेवानिवृत्ति

कपूरथला (समाज वीकली) (कौड़ा)- काफी लंबे अरसे से आरसी मजदूर यूनियन ने सेवा निभा रहे प्रभदयाल सिंह सेवा से सेवानिवृत्त हो गए इन्होंने अपने लंबे सेवाकाल में रेल्वे कोच निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और ईमानदारी के साथ काम किया। रेल सेवा के साथ-साथ इन्होंने समाज सेवा में भी विशेष योगदान दिया है । आर सी एफ मजदूर यूनियन में रहकर विभिन्न पदों पर काम करते हुए यूनियन को ऊपर उठाने में विशेष योगदान दिया। उन्होंने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर हैं और आगे भविष्य में भी यूनियन में रहकर कर्मचारियों की सेवा करते रहेंगे । इन शब्दों का प्रगटावा आर सी एफ मजदूर यूनियन के महासचिव राम रतन सिंह ने प्रभदयाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर एक विशेष सम्मान समारोह में उनको सम्मानित करने उपरांत किया ।

इससे पहले उनको सेवानिवृत्ति पर आर सी एफ मजदूर यूनियन द्वारा परिवारवाद सगे संबंधियों के साथ वर्कशॉप में सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर यूनियन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा फूलों के हार , तिरंगा पटा पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव राम रतन सिंह ने भी संबोधित किया और प्रभदयाल सिंह के सेवाकाल पर विस्तार पर्वक रोशनी डाली। इस मौके पर के एन गुप्ता, रणजीत सिंह, हरविंदर सिंह पैटा, अमरीक सिंह, मेजर सिंह , स्वर्ण लता, कमलेश, निर्मल सिंह, गुरजीत सिंह, इकबाल सिंह, प्रताप सिंह, के एन पुनिया ,जगदीश लाल ,हरेंद्र सिंह बरारा, विनोद कुमार, मनीष सिंह, मनजीत सिंह, रणधीर सिंह रंजोद सिंह, हरजीत सिंह, सुच्चा सिंह, मजिंदर सिंह आदि रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

‘ਸਮਾਜਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous article*ਸਾਹਿਤ ਦੀ ਪਟਾਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਚਹਿਲ*
Next articleਮੋਦੀ ਦੇ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਵਾਇਦੇ ? ਜੋ ਵਫ਼ਾ ਨਾ ਹੋਵੇ ! – ਜਗਦੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਚੋਹਕਾ