HOME किसान नेता राजीव यादव के जमीन प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए...

किसान नेता राजीव यादव के जमीन प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मौके का मुआयना हुआ

1
किसान नेता राजीव यादव

आजमगढ़  (समाज वीकली)   सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव की जमीन पर कब्जे के प्रकरण को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी आजमगढ़ से मुलाक़ात की. सिधारी थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर लेखपाल के जरिए कागजों की जाँच के बाद लेखपाल ने सिंचाई कालोनी, सरफुद्दीनपुर आज़मगढ़ स्थित जमीन के मौके का मुआयना किया. मौके पर ईटों की नई दीवार, बड़े पैमाने पर नई ईट, राजीव की बाउंड्री तोड़कर ईटों का मलबा मौजूद था. लेखपाल ने दो दिन में रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है. पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव ने मांग की है कि न्यायलय में विचाराधीन मुकदमे के दौरान हुए अवैध निर्माण के दोषी पंकज गुप्ता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए.

वीरेंद्र यादव 
81159 93347

Previous articleਬਸਪਾ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਹਰਭਜਨ ਖਲਵਾੜਾ ਕਨੇਡਾ ਤੋਂ ਆਉਣ ਤੇ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ
Next articleਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਤਦਾਦ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ