समाज वीकली यू के
चिमुर:- शुक्रवार, 1 अगस्त- साहित्य सम्राट अन्नाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर चिमूर स्थित बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अन्नाभाऊ साठे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी, जालंधर के तहत बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी, चिमूर अंतर्गत बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पब्लिक स्कूल, (वडाला पैकू) चिमूर में अन्नाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी, चिमूर के अध्यक्ष प्रकाश वानखेड़े ने की, मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य महेंद्र लोखंडे, सोसायटी के सचिव प्रल्हाद बोरकर, प्राचार्य सिद्धार्थ जिल्टे आदि गणमान्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीप्ति पाटिल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिका किरण डोये, सहायिका उषा राऊत एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे.
अम्बेडकर शैक्षिक आंदोलन में भाग लेने और बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर पब्लिक स्कूल चिमूर का सहयोग करने के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें।
सचिव प्रहलाद बोरकर
मोबाइल न.
+91 80553 21465




