समाज वीकली यू के
चिमूर:- आज 8 जुलाई, रोज मंगलवार को प्रातः 11.30 बजे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा स्थापित पब्लिक एजुकेशन सोसाइटी का स्थापना दिवस तथा बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी, जालंधर के अध्यक्ष स्कॉटलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीय सोहनलाल गिंडा का जन्मदिन बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल, चिमूर में वृक्षारोपण कर मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शिक्षा सोसायटी, चिमूर के अध्यक्ष प्रकाश वानखेड़े ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर नागपुर से लोकेश गजभे, राजू कापसे, धनमाला गोंडाने आदि गणमान्य उपस्थित थे। सबसे पहले तथागत बुद्ध और विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की छवि को पुष्पमाला अर्पित कर सामूहिक त्रिशरण और पंचशील ग्रहन किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
सोहनलाल गिंडा के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के बच्चों ने गुब्बारे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया और शुभकामनाएं दीं। छात्रों और उपस्थित लोगों को मिठाई भी वितरित की गई। बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी, जालंधर के अध्यक्ष सोहनलाल गिंडा इन्होंने व्हिडिओ कॉल करके संपर्क कर अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कुल विकास के लिए दस हजार रुपये दान कर प्रत्येक आंबेडकरी व्यक्ति ने अपने जनम दिन पर आंबेडकरी आंदोलन में आर्थिक मदत करनी चाहिए ये संदेश दिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने आंबेडकर शिक्षा आंदोलन को स्थापित करने के लिए अपने परिसर में एक स्कूल स्थापित करने का संकल्प घोषित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रकाश वानखेड़े ने सोहनलाल गिंडा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की ताकि वे समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने वाले आंबेडकर शिक्षा आंदोलन का हमेशा मार्गदर्शन कर सकें। कार्यक्रम का संचालन बोधिसत्व डॉ. प्रकाश मेश्राम ने किया। बाबासाहेब आंबेडकर शिक्षण सोसायटी, चिमूर के उपाध्यक्ष ने प्रास्ताविक किया। सोसायटी सचिव प्रल्हाद बोरकर ने आभार व्यक्त किया तथा सोसायटी कोषाध्यक्ष व बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सिद्धार्थ जिलटे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोसायटी के सहसचिव पवन ताकसांडे, प्रचार सचिव जितेंद्र सहारे, शिक्षिका दीप्ति पाटिल, किरण डोये, सहायिका उषा राऊत आदि के साथ ही अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

आंबेडकरी शिक्षा आंदोलन में जुडणे के लिये तथा बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल सहयोग के लिये संपर्क करे
सचिव प्रल्हाद बोरकर
भ्रमणध्वनी क्रमांक
+91 80553 21465



