बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया भीमा कोरेगांव दिवस तथा माता सावित्रीबाई फुले जयंती

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया भीमा कोरेगांव दिवस तथा माता सावित्रीबाई फुले जयंती

(समाज वीकली)= बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल में भीमा कोरेगांव दिवस तथा माता सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई। जिसमें स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी अध्यापकगण तथा बच्चे शामिल हुए। सर्वप्रथम प्रिंसिपल तथा अध्यापकगणों द्वारा बाबासाहेब तथा माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मंच संचालन कुमारी रमनदीप द्वारा किया गया। तत्पश्चात कुमारी सरबजीत ने कोरेगांव में केवल 500 महारो द्वारा 28,000 पेशवा की सेना पर हुई जीत का विस्तार पूर्वक वर्णन किया तथा बच्चों को भीमा कोरेगांव दिवस का महत्व बताया। श्रीमती रंजना जी ने बच्चों को माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन के बारे में बताया तथा बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। श्रीमती सुनील जी ने माता सावित्रीबाई फुले तथा ज्योतिबा राव फुले द्वारा शिक्षा के विकास के लिए किए गए संघर्षो पर प्रकाश डाला।दसवीं की छात्रा गगनदीप ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित स्वयंरचित कविता का उच्चारण किया।अंत में प्रिंसिपल साहिब ने माता सावित्रीबाई फुले जी के निर्भीक, साहसी तथा शिक्षा के लिए आतुरता को दर्शाती घटनाओं को बयान किया।उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने को प्रेरित किया तथा फुले जोड़ी के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।

यह स्कूल ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ की विचारधारा को लेकर चलता है। हम अपने देश विदेश में रहते मित्रों से अनुग्रह करते हैं कि वह जब भी पंजाब आए तो स्कूल का दौरा जरूर करें।

स्कूल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें:–
श्री हुसन लाल जी:9988393442

Previous articleलोकसभा चुनाव 2024: विपक्षी एकता के लिए एक नजरिया
Next articleਬੋਧੀਸਤਵ ਅੰਬੇਡਕਰ ਪਬਲਿਕ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਭੀਮਾ ਕੋਰੇਗਾਓਂ ਦਿਵਸ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਸਾਵਿਤਰੀਬਾਈ ਫੂਲੇ ਜੈਅੰਤੀ ਮਨਾਈ ਗਈ