HOME चीफ जस्टिस बी आर गवई पर हमला घोर निंदनीय- आईपीएफ

चीफ जस्टिस बी आर गवई पर हमला घोर निंदनीय- आईपीएफ

1

 कोर्ट में हमला भाजपा की धार्मिक, सांप्रदायिक एवं विभाजन की राजनीति का दुष्परिणाम  

लखनऊ:  (समाज वीकली)   आज आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट की कार्यसमिति ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि चीफ जस्टिस बी आर गवई पर हमला घोर निंदनीय है तथा यह भाजपा की धार्मिक, सांप्रदायिक एवं विभाजन की राजनीति का दुष्परिणाम है। बयान में आगे कहा गया है कि उक्त हमले से पहले चीफ जस्टिस द्वारा न्यायालय में मंदिर की मूर्ति को बदलने वाली जनहित याचिका को अस्वीकार करने तथा उस पर मौखिक टिप्पणी करने को लेकर उन्हें भाजपा के आईटी सेल तथा उसके सहयोगियों द्वारा अभद्र टिप्पणियाँ करके सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत तौर पर ट्रोल किया गया। इस पर भाजपा के किसी भी नेता ने इसके विरुद्ध कोई टिप्पणी नहीं की जिसका दुष्परिणाम उपरोक्त हमला है। आगे यह भी कहा गया है कि भाजपा/आरएसएस की धार्मिक, सांप्रदायिक एवं विभाजन की राजनीति ने पूरे समाज में तनाव पैदा कर दिया है तथा उसने अपने समर्थकों को सभी प्रकार के गलत कामों में पूर्ण अभयदान दे दिया है जिससे समाज में हिंसा तथा अराजकता फैल गई है। इतना ही नहीं सरकार स्वयं कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन न करके तानाशाही का रुख अपना रही है। बुलडोजर की कार्रवाही इसका बड़ा उदाहरण है।

अतः आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट सरकार से मांग करता है कि वह देश में निरंतर बढ़ रही अराजकता तथा बिगड़ते सद्भाव को रोके एवं कानून का राज स्थापित करे।

आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट की तरफ से जारी

एस आर दारापुरी,राष्ट्रीय अध्यक्ष,आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट।

Previous articleਸ੍ਰਿਸ਼ਟੀ ਰਚੇਤਾ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਪਿੰਡ ਧੀਣਾ ਜਲੰਧਰ ਕੈਂਟ
Next articleडॉ. आंबेडकर की नजर में हिन्दू धर्म