समाज वीकली यू के
लखनऊ, 11 जनवरी 2026, मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या ने एक बार फिर यह दिखाया है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के राज में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। समाज के गरीब तबकों के ऊपर सामंतों, अपराधियों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। पूरा प्रदेश माफिया, अपराधी, नौकरशाही के दमन और लूट से त्रस्त है। प्रदेश में आम नागरिक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है और इससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) ने प्रदेश की इस हालत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आम जन से अपील की है कि वे अन्याय का प्रतिकार करें और दमन के खिलाफ जनमत बनाएं।



