समाज वीकली यू के
जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में तिथि 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी (धम्माचारी नागभूषण जी), सभी अध्यापकगण तथा विद्यार्थी शामिल हुए। सर्वप्रथम सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की तथा संविधान की प्रतिमा के आगे फूल अर्पित किए।
श्री राजिंदर कुमार जी, श्रीमती अमृता जी, श्रीमती सरोज रानी जी, श्रीमती गुरजीत कौर जी, मैडम सोनिया जी ने इस दिन के महत्व तथा संविधान के पीछे बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी का संघर्ष तथा बलिदान को बखूबी बयान किया। इस मौके पर आदरणीय प्रिंसिपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने बच्चों को वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। श्री हुसन लाल जी ने बच्चों को संविधान के रक्षक बनने को कहा तथा बाबा साहेब की शख्सियत से सीखने को कहा, उनके विचारों को अपनाने को कहा।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें
श्री हुसन लाल जी– 9988393442




