समाज वीकली यू के
बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल में 22 अगस्त 2025 को अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंड पेरेंट्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, अध्यापकगण, बच्चे तथा विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए बच्चों के दादा दादी नाना नानी शामिल हुए।जिनकी संख्या 100 से ऊपर थी। स्कूल की प्रिंसिपल साहिबा ने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों समेत उनका स्वागत किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने उनके पाँव छू कर तथा उनका आशीर्वाद लेकर उन्हें सम्मान पूर्वक ले जा कर कुर्सियों पर बिठाया। स्कूल के अध्यापकों द्वारा आज के दिन का महत्व बताया गया तथा बच्चों ने दादा–दादी, नाना–नानी से संबंधित कविताएं सुनाई। इसके बाद उन्हें टंग ट्विस्टर, मेमोरी गेम तथा अपने बच्चे पहचानो गेम खेलाई गईं। सभी बहुत खुश हुए तथा आनंदित हुए।
इस मौके पर उनकी रिफ्रेशमेंट का खास प्रबंध किया गया था। सभी ग्रैंड पेरेंट्स ने अपने पोते पोतियों के साथ डांस किया। श्री हुसन लाल जी ने इस दिन को मनाने का उद्देश्य बताया कि आज के समय में कैसे ये संबंध कमजोर होते जा रहे हैं, इनको पहले की तरह मजबूत करना और बच्चों में नैतिक मूल्य भरने के लिए ऐसे दिन मनाने जरूरी हैं। अंत में स्कूल की प्रिंसीपल साहिबा ने सभी को धन्यवाद देते हुए उनके स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी, बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का आग्रह किया और सभी का अभिनंदन करते हुए फूल भेंट कर के उनकी विदाई की ।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442




