आर.सी.एफ. में कृषि कानूनों के खिलाफ गरजे किसान, कर्मचारी व नौजवान

कैपशन-आर.सी.एफ. में कृषि कानूनों के खिलाफ दिये धरने के दृश्य

रेलवे कर्मचारीयों ने देश के किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद की

आर.सी.एफ के कर्मचारियों ने अंबेडकर चौक से आर.सी.एफ हॉल्ट तक रोष रैली की

हुसैनपुर (समाज वीकली) (कौड़ा)- केंद्र सरकार द्वारा तानाशाही ढंग से लागू किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब व देश भर में संघर्ष जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। देश का अन्नदाता किसान पिछले कई दिनों से संघर्ष के मैदान में हैं। अब देश के अन्नदाता के समर्थन में देश के मजदूर, कर्मचारी, नौजवान आदि भी उतर आए हैं। इसी कड़ी में आज आरसीएफ के कर्मचारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक से आरसीएफ हॉल्ट तक रोष रैली कर देश के किसानों के हक में अपनी आवाज बुलंद की।

आर.सी.एफ हॉल्ट पर बड़ी संख्या में किसानों, कर्मचारियों व नौजवानों को संबोधित करते हुए किसान नेता साथी अवतार तारी बिहारीपुर ने कहा कि सरकारों की पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियों के कारण खेती घाटे का सौदा बन चुकी है इसलिए देश का अनदाता ख़ुदकुशी करने के लिए मजबूर होता जा रहा है। मोदी सरकार 3 खेती कानूनों को तानाशाही ढंग से लागू कर देश के अन्नदाता को पूँजीपतियों के रहमो करम पर छोड़ने का फैंसला कर चुकी है।

इस कारण किसान ही बर्बाद नहीं होगा बल्कि समुचा पेंडू खेत्र व देश बुरी तरह से प्रभावित होगा। जिसके खिलाफ हम पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होनें राजनीति पार्टियों व नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा कि इन सभी की नीतियों में कोई ज्यादा अंतर नहीं है ये सब किसानो के संघर्ष को गुटों में बाटने की तैयारी में लगे है जो की हम कामजाब नहीं होने देंगे।

अपने सम्बोधन में साथी परमजीत सिंह खालसा अद्याक्ष इंपलाईज यूनियन , सर्वजीत सिंह सचिव , मंजीत सिंह बाजवा, केशियर, उमाशंकर, मेंबर, आर.सी.एफ. बचाओ संघर्ष कमेटी ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की चाकरी करते हुए देश भर के मजदूरों, किसानों, नौजवानों, कर्मचारियों व देश के समूचे सार्वजनिक क्षेत्र पर हमला तेज कर दिया है, जिसके खिलाफ सभी मजदूरों, किसानों, नौजवानों, कर्मचारियों के एकजुट होने की जरूरत है। तभी आर.सी.एफ व रेलवे कर्मचारी किसानों के इस जनांदोलन में बढ़ चड़ कर पहुंचे हैं और कंधे से कन्धा मिलाकर चल रहें हैं।

आरसीएफ बचाओ संघर्ष कमेटी के नेताओं ने कपूरथला व आस पास के सभी किसानो, पंचायतो व लोगों को आर.सी.एफ. में हुए संघर्षो में योगदान देने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि हम इस का कर्ज चुकाने के लिए हमेशा तैयार हैं और आप हमे जहां बुलाआगे। हम वहां हाजिर होंगे इस मौके पर श्री जीत सिंह, सुखबीर सिंह, आरसी मीणा, पीके कौशल, राजविंदर सिंह सरपंच, देव सुनेहा, दलजीत सिंह थिंद, हरविंदर पाल, नरेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह रूपोवाली, रोशन खैड़ा, सुनील कुमार तलविंदर सिंह, तरलोचन सिंह, शरणजीत सिंह, प्रदीप सिंह, अरविंद शाह, अजैब सिंह, जसपाल सिंह सेखों, अमरीक सिंह गिल, तलवारा सिंह, उज्जवल सिंह आदि विशेष रूप में उपस्थित थे।

Previous articleਨਸਰਾਲਾ ‘ਚ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਟਾਇਗਰ ਫੋਰਸ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ
Next articleਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਵਿਖੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਰਾਜੇਵਾਲ ਵਲੋਂ ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰਾ