रेल कोच फैक्ट्री में विश्व विरासत दिवस का आयोजन

कपूरथला (ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ) (कौड़ा)-रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में विश्व विरासत दिवस -2023 के अंतर्गत विभिन्न प्रोग्राम आयोजित किए गए I दिवस का मुख्य कार्यक्रम विरासत के ऊपर एक सेमिनार रहा जिसमें आर सी एफ के महाप्रबंधक श्री अशेष अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए I इसमें आर सी एफ में विरासत की संभाल और रखरखाव को लेकर एक विशेष प्रस्तुति पेश की गई और उस पर गहन विचार चर्चा हुई I इस अवसर पर आर सी एफ में विरासत की संभाल को दर्शाता ब्रोशर श्री अशेष अग्रवाल द्वारा रिलीज किया गया I

बाद में महाप्रबंधक श्री अशेष अग्रवाल ने अन्य अधिकारियों के साथ आर सी एफ में स्थापित रेलवे हेरिटेज पार्क का दौरा किया जहां पर विभिन्न रेलवे से लाए गए स्पेशल नैरो गेज और नैरो गेज के 100 साल से भी अधिक पुराने इंजन और रेल डिब्बे रखे गए हैं I इसके अलावा पार्क में आर सी एफ में निर्मित विभिन्न ब्रॉडगेज डिब्बों के मार्कअप भी प्रदर्शित किए गए हैं I पार्क में 1985 से आर सी एफ के इतिहास को दर्शाती एक हेरिटेज वॉल भी स्थापित की गई है जिसमें चित्रों के माध्यम से आर सी एफ का इतिहास दर्शाया गया है I

रेलवे हेरिटेज पार्क में रखे डिब्बों के अलावा वर्कशॉप के अंदर 31.03 .1988 को निर्मित हुया ।आर सी एफ का पहला डिब्बा और आई आर वाई शताब्दी कोच भी रखा गया है I इस के इलावा आर सी एफ के गौरवशाली इतिहास को दर्शाने वाले एग्जिबिशन हॉल में भी रेल डिब्बों के मॉडल और आर सी एफ से सम्बंधित आर्टवर्क का प्रदर्शन किया गया है I
हर साल विश्व धरोहर दिवस एक खास थीम के तहत मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व विरासत दिवस 2023 की थीम ‘विरासत परिवर्तन’ है। ‘जलवायु कार्रवाई का महत्वपूर्ण विषय और सांस्कृतिक विरासत से इसका संबंध ‘ 2023 के विश्व विरासत दिवस थीम का प्राथमिक फोकस है। इसी के अंतर्गत रेलवे हेरिटेज पार्क में श्री अशेष अग्रवाल और सीनियर अधिकारियों ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए वृक्षारोपण किया I

इसके अलावा आर सी एफ के कर्मचारियों के लिए एक हेरिटेज क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी गिनती में कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और जीतने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए I

 

 

 

‘ਸਮਾਜਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਵੇਰ ਦੀ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ
Next articleਸਰਦਾਰ ਬਾਦਲ ਗਰੀਬਾਂ ਅਤੇ ਮਜ਼ਲੂਮਾਂ ਦੇ ਲਈ ਮਸੀਹਾ ਸਨ – ਕੈਪਟਨ ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ