HOME मिशन 20 स्कूल के तहत BBAES के चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा...

मिशन 20 स्कूल के तहत BBAES के चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी विचार विमर्श करने के लिए जायेंगे राजस्थान

1

समाज वीकली यू के

जालंधर– तिथि 5 सितंबर 2025 को बोधिसत्व बाबा साहब अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी के साथ,  राजस्थान में डॉ. कुसुम मेघवाल जी (मो. नं. 9828143219) व अन्य के साथ विशेष मीटिंग के लिए जायेंगे। मीटिंग रामदेवजी मंदिर बागसीन तहसील शिवगंज ज़िला सिरोही राजस्थान में सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। इसका मुख्य उद्देश्य जालंधर तथा महाराष्ट्र में चल रहे बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरह वहां भी एक स्कूल की स्थापना करना है। इस के लिए संबंधित स्थान का विश्लेषण करना जो कि डॉ. कुसुम मेघवाल जी स्कूल के लिए देंगी, रूप रेखा तैयार करना इस मीटिंग का मुद्दा होगा।
इच्छुक मिशनरी मेंबर्स इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
धन्यवाद

समाज वीकली ऍप डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

 

 

Previous articleਭੱਲਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ‘ਚ ਹੰਝੂ, ਧੀ ਨੇ ਭਾਵੁਕ ਸ਼ਬਦਾਂ ਨਾਲ ਦਿੱਤੀ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ
Next articlePatriotism vs Nationalism: The British Flag and Palestinian Flags in Britain