HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों तथा मैनेजमेंट अधिकारियों की...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों तथा मैनेजमेंट अधिकारियों की विशेष मीटिंग

2

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल में 18 अप्रैल 2025 को स्कूल की मैनेजमेंट टीम तथा स्कूल स्टाफ में विशेष मीटिंग हुई। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन आदरणीय श्री सोहन लाल गिंडा जी, प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, सोसायटी मेंबर इंजीनियर श्री जसवंत राय जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, सोसायटी मेंबर श्री कृष्ण मनी जी, स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी तथा सभी अध्यापकगण शामिल हुए। इस मीटिंग में कुछ खास मुद्दों पर बात की गई।

इस मीटिंग में 2024–25 के सेशन में विद्यार्थियों का शैक्षिक नतीजे का विश्लेषण किया गया। इंजीनियर श्री जसवंत राय जी ने कम प्रतिशत से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान देने को कहा तथा उनकी मुश्किलों को समझकर समाधान करने को कहा। साथ ही विद्यार्थियों के अच्छे नतीजे के लिए अध्यापकों को बधाई भी दी। इस मौके पर मैनेजमेंट द्वारा स्कूल के अध्यापकों श्री रजिंदर कुमार जी, जो कि पंद्रह सालों से तथा श्रीमती अंजलि गुप्ता जी जो कि आठ सालों से स्कूल में बतौर अध्यापक अपनी सेवाएं से रहें है, उनकी प्रतिभा तथा स्कूल के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए दोनों को क्रमवार वाइस प्रिंसिपल तथा डिप्टी वाइस प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। सभी ने दोनों को बधाई दी।

इस मौके पर चेयरमैन श्री सोहन लाल गिंडा जी ने सभी अध्यापकों को संबोधित करते हुए स्कूल को और बेहतर बनाने के लिए अध्यापकों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अंत में श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने आने वाले सेशन में स्कूल के विकास के लिए कुछ नई योजनाओं को प्रस्तुत किया तथा उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अध्यापक बेहतर प्रदर्शन करेंगे और सभी को धन्यवाद भी दिया।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी:9988393442

Previous articleदलित छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता के परिजन से किसान नेता राजीव यादव ने की मुलाकात
Next articleਬੋਧੀਸਤਵ ਅੰਬੇਡਕਰ ਪਬਲਿਕ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ