टोक्यो ओलंपिक्स के लिए आर सी एफ की तीन महिला हॉकी खिलाडियों का चयन

कैपशन-टोक्यो ओलंपिक्स के लिए आर सी एफ की चयन की तीन महिला हॉकी खिलाडी

कपूरथला (समाज वीकली) (कौड़ा)- जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाली 32 वीं ओलंपिक्स खेलों में रेल कोच फैक्ट्री की तीन महिला हॉकी खिलाडी नवजोत कौर, लालरेसियामी और रीना खोखर देश की महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी I इन खेलों के लिए चुनी गयीं यह सभी महिला खिलाडी बैंगलोर में लगे राष्ट्रीय कैंप में कठोर परिश्रम कर रहीं हैं I तीनो खिलाडी भारतीय टीम के इलावा आर सी एफ और भारतीय रेलवे टीम की भी नियमित सदस्य हैं I

ओलंपियन नवजोत कौर 2014 से आर सी ऍफ़ की टीम की तरफ से खेलती है I उन्होंने रियो ओलंपिक्स 2016 में भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व किया I इसके इलावा 2018 में लंदन में हुए विश्व कप में देश की टीम का प्रतिनिधित्व किया I नवजोत ने 2014 की इंचिओन एशियाई खेलों में ब्रोंज मैडल और 2018 की जकार्ता एशियाई खेलों में देश के लिए सिल्वर मैडल अर्जित किया I इसके इलावा उन्होंने 2018 की ऑस्ट्रेलिया में हुई कॉमन वेल्थ गेम्स में भी अपना खेल कौशल दिखाया I नवजोत 2014 से भारतीय टीम की नियमित सदस्य हैं I वह मिड फील्डर की पोजीशन पर खेलती हैं, मगर इन ओलंपिक्स खेलों में उन्हें मिड फील्डर के साथ साथ फॉरवर्ड पोजीशन पर भी खिलाया जाएगा I नवजोत कौर अब तक 172 मैच भारतीय टीम के लिए खेल चुकी हैं I

21 वर्षीय लालरेसियामी ने पहली बार राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व 2018 में किया और अब तक राष्ट्रीय टीम के साथ 64 मैच खेल चुकी हैं I फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलने वाली इस तेज़ तरार इस महिला हॉकी खिलाडी ने 2018 की जकार्ता एशियाई खेल, लंदन विश्व कप और 2018 के ही ऑस्ट्रेलिया कॉमन वेल्थ खेलों में देश की नुमाइंदगी की I उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2019 में जापान में हुए वीमेन सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट में अपने पिता के निधन के बावजूद दिखाई गई शानदार खेल भावना रही, जिसके कारण भारत ने इस टूर्नामेंट को जीतकर टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई किया I

टीम की तीसरी सदस्य डिफेंडर की पोजीशन पर खेलने वाली रीना खोखर है, जिसने भारत के लिए अबतक 45 मैच खेले हैं I रीना ने 2018 की जकार्ता एशियाई खेलों में सिल्वर मैडल प्राप्त किया I इसके इलावा उन्होंने 2018 का लंदन विश्व कप और 2018 की ऑस्ट्रेलिया कॉमन वेल्थ खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है I रीना खोखर टीम में स्टैंड बाई के रूप में शामिल हैं I

यह महिला खिलाडी भारतीय टीम के साथ टोक्यो ओलंपिक्स के लिए जल्द ही रवाना होंगी I भारतीय टीम 24 जुलाई को अपना पहला मैच हॉलैंड के खिलाफ खेलेगी ।

 

 

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਆਓ ਸ਼ੁੱਧ ਪੰਜਾਬੀ ਲਿਖਣਾ ਸਿੱਖੀਏ – 5
Next articleਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂਂ ਵੱਲੋਂ ਈਜ਼ਾਦ ਨਵੀਨਤਮ ਪੜਾਉਣ ਤਕਨੀਕਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਫੈਸਟ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ