राकेश टिकैत से लखनऊ में मिले खिरिया बाग के किसान मजदूर

(समाज वीकली)

राकेश टिकैत जल्द आएंगे किसानों के संघर्ष में आजमगढ़

खिरिया बाग, आजमगढ़ 5 अगस्त 2023. किसान नेता अवधेश यादव ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से खिरिया बाग के किसानों मजदूरों ने मुलाकात की. राकेश टिकैत से लंबी वार्ता के बाद तय हुआ कि 297 दिन से चल रहे किसान आंदोलन को और मजबूत करने की जरूरत है. राकेश टिकैत ने आजमगढ़ आने का वादा करते हुए कहा कि आपके संघर्ष में हम साथ हैं.

लखनऊ में राकेश टिकैत से आजमगढ़ से भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधराज यादव, किसान नेता अवधेश यादव, खिरिया बाग के किसान बलराम यादव और रामचंद्र यादव ने मुलाकात की.

द्वारा:
सुनीता देवी
अध्यक्ष, जमीन मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा खिरिया, बाग, जमुआ हरिराम, मंदुरी, आजमगढ़
7380560346

Previous articleसेमिनार: 7 अगस्त राष्ट्रीय ओबीसी दिवस – ओबीसी समाज के मुद्दे और चुनौतियां
Next article7 और 8 अगस्त दो दिवसीय आजमगढ़ दौरे पर आ रहे हैं किसान नेता सुनीलम, मिलेंगे आंदोलनरत किसान मजदूरों से