पी आर टी सी के चेयरमैन रणजीत सिंह गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में हुए नतमस्तक

पंजाब पंजाबी और पंजाबीयत चढ़दी कला के लिए की अरदास

पंजाब की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी पीआरटीसी की 150 से अधिक नई बसें – चेयरमैन रणजोध सिंह

कहा जालंधर उपचुनाव में पार्टी की होगी बड़ी जीत

प्राइवेट ऑपरेटरों की लूट से लोगों को बचाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलाई जाएंगी और नई बसें

कपूरथला (ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ) (कौड़ा)- पी आर टी सी के चेयरमैन रणजोध सिंह आज यहां सुलतानपुर लोधी की ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने गुरुघर के दरबार में सीस निवाया और सरपंच के भले की अरदास की। तत्पश्चात उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के तप अस्थान पर भी सिजदा किया और गुरु साहब द्वारा अपने पावन हस्त कमलों द्वारा लगाई गई पवित्र बेरी वृक्ष के दर्शन किए। इससे पूर्व सुल्तानपुर लोधी पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के कपूरथला से किसान विंग के जिला प्रधान करमजीत सिंह कौड़ा द्वारा अपने साथियों सहित चेयरमैन रणजोध सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस समय पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए चेयरमैन पीआरटीसी रंजीत सिंह ने कहा कि मैं अपने आप को बहुत ही खुश किस्मत समझता हैं कि जो आज मुझे प्रथम पातशाही जगतगुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज की चरण स्पर्श प्राप्त इस पावन धरती पर नतमस्तक होने का अवसर प्राप्त हुआ है। यहां आकर उन्हें असीम शांति का आभास हुआ है।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा है कि जल्द ही पंजाब की सड़कों पर करीब 150 नई बसें दौड़ती नजर आएंगी, इस के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पंजाब के अलग अलग शहरो और मुख्यता जालंधर ,अमृतसर ,बठिंडा और अमृतसर बस स्टैंडो से नई वोल्वो बस चलेगी, जिससे प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी जिस से निजी कंपनियों की लूट बंद होगी। बातचीत के दौरान उन्होंने बस किराए में आंशिक बढ़ोतरी का संकेत भी दिया। जालंधर उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता भली भांति जानती है की भगवंत मान सरकार ने एक साल के कार्यकाल में जो जनहित के कार्य किए है उस से आप प्रत्याशी सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित है। इस दौरान उन्होंने पवित्र काली वेई नदी की कार सेवा की प्रशंसा की और कहा कि राज सभा मेंबर संत सीचेवाल के कारसेवा के कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

 

 

 

‘ਸਮਾਜਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleShehbaz stands firm on Parliament’s supremacy amid SC standoff
Next articleਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਕਾਲਜ ਦੇ ਸਾਈਂਸ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਕਰਵਾਈ ਮਾਪੇ —ਅਧਿਆਪਕ ਮਿਲਣੀ।