
(समाज वीकली) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को रूपांतर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिन्दी) हेतु दक्षता आधारित मूल्यांकन संयोजक (CBA Coordinator) के रूप में 5 दिवसीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप शिक्षण–अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, छात्र-केंद्रित और व्यावहारिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के माननीय प्राचार्य डॉ. पालीशाह तथा कार्यशाला के विशिष्ट संसाधकगण श्री पंकज पांडेय एवं श्रीमती रीमिता देब बर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन ने ज्ञान, चेतना और नवाचार के पथ पर अग्रसर होने का सशक्त संदेश दिया। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत ने वातावरण को भक्तिमय, प्रेरणादायक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। संपूर्ण सभागार में शैक्षिक नवचेतना का संचार स्पष्ट रूप से अनुभव किया गया।कार्यशाला के प्रथम दिवस में उद्घाटन सत्र के उपरांत संसाधक श्री पंकज पांडेय ने दक्षता आधारित मूल्यांकन (CBA) की अवधारणा, इसके उद्देश्य तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से इसके गहरे संबंध पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं श्रीमती रीमिता देब बर्मा ने प्रशिक्षक की भूमिका, मूल्यांकन में नवाचार एवं कक्षा-कक्ष में इसके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर संवादात्मक सत्र का संचालन किया।कार्यशाला का पहला दिन अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता के साथ नवीन शिक्षण दृष्टिकोणों को समझने का अवसर प्राप्त किया। यह कार्यशाला निश्चित रूप से शिक्षकों की पेशेवर दक्षता को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी।
रिपोर्ट: विद्यालय संवाददाता
स्थान: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सूरानुस्सी।
प्राचार्य
समाजवीकलीऍपडाउनलोडकरनेकेलिएनीचेलिंकपरक्लिककरें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly



