HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिशनरी साथियों ने किया दौरा

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिशनरी साथियों ने किया दौरा

5

समाज वीकली यू.के.

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में 16 फरबरी 2026 को श्री करनैल सिंह बद्धन जी उनके साथ उनकी सुपत्नी श्रीमती सुषमा बद्धन जी जो कि अमेरिका में रहते हैं, उनके साथ श्री इंद्रजीत कजला जी जो कि लॉ कॉलेज जालंधर में प्रोफ़ेसर हैं, उन्होंने स्कूल का दौरा किया। यह स्कूल इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन ट्रस्ट के संस्थापक तथा चेयरमैन श्री सोहन लाल गिन्डा जी की रहनुमाई में बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है। स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी तथा सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी ने फूल देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने पूरे स्कूल का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात की।

उन्होंने ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों को अपना वातावरण साफ़ रखने को और कुदरती संसाधनों का सही तरीक़े से इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने बच्चों को अपने भविष्य को संवारने के लिए उद्देश्य निर्धारित करने को प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्कूल असल में बच्चों को एक सही दिशा दिखा रहा है उन्होंने स्कूल के विकास के लिए 1 लाख रूपए की धनराशि दान स्वरूप दी। इस से पहले भी उन्होंने स्कूल की आर्थिक सहायता की थी। बद्धन परिवार कई समाज सेवी संस्थाओं के साथ जुड़ा हुआ है। प्रिंसिपल साहिबा तथा श्री हुसन लाल जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में मोमेंटो दिया।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी : 9988393442

Previous articleਰਜਵਾਹੇ ਦੀ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਸੇਵੀਅਰ ਕਲੱਬ ਆਇਆ ਅੱਗੇ
Next articleWhen Cricket Speaks: The Petition of Fourteen Legends and the Case of Imran Khan