अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर जमीन छीने जाने के खिलाफ संघर्ष का एक साल पूरे होने पर 13 अक्टूबर को जिगिना में किसान-मजदूर सभा होगी

आमंत्रण

मेरा गांव, मेरा अभिमान
संघर्ष का एक साल बेमिसाल
अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट के नाम पर जमीन छीने जाने के खिलाफ संघर्षरत किसानों का आंदोलन
समय: 10 बजे दोपहर
दिन: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023
स्थान: जिगिना करमनपुर, पंचायत भवन, मंदुरी आजमगढ़

आप सादर आमंत्रित हैं
जमीन मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा

मंदूरी आजमगढ़ 12 अक्टूबर 2023. अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर जमीन छीने जाने के खिलाफ चल रहे आंदोलन के एक साल पूरे होने पर संघर्ष का एक साल बेमिसाल, किसान-मजदूर सभा का आयोजन जिगना करमनपुर पंचायत भवन पर सुबह 10 बजे से किया जाएगा.

जमीन बचाओ संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सरोज ने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्नाव से सोशलिस्ट किसान सभा के अनील मिश्रा, राजेंद्र यादव, किसान नेता योगेंद्र यादव, मनोज कृष्ण यादव, राम जन्म यादव, पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, जन आंदोलन का राष्ट्रीय समन्वय के राष्ट्रीय सामव्यक राजीव यादव और अवधेश यादव सभा को संबोधित करेंगे.

द्वारा:
सुनीता देवी, राजेश पासवान
अध्यक्ष, जमीन मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा खिरिया, बाग, जमुआ हरिराम, मंदुरी, आजमगढ़
7380560346

Previous articleवैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक देश : महिला प्रतिनिधित्व और भारत का स्थान–पुनर्मूल्यांकन
Next articleਕਵਿਤਾ / ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਚਲਦਾ