*मुज़फ्फरनगर (समाज वीकली) यादविंदर वाहद : पूर्व विधायक उमेश मलिक के नेतृत्व में मोनू खटीक परिजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास 5 केडी लखनऊ में मुलाकात कर पुलिस द्वारा नामजद आरोपियो को जेल भेजने में की जा रही लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मोनू हत्याकांड का पूरा प्रकरण रखने के साथ ही सभी आरोपियो को जेल भेजने की मांग की है। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी नामजद आरोपी जेल जाएंगे,किसी भी आरोपी को बख्शा नही जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष ब्रजबीर सिंह,मोनू खटीक की मां संतोष देवी,बहन अंजू देवी,भाई अरुण कुमार,राष्ट्रीय खटीक महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ड़ॉ फलकुमार पँवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।*
HOME खटीक के परिजन योगी से मिले



