समाज वीकली यू के
अमृतसर, 10 मई — बोधिसत्व बाबा साहिब अंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक बाबा जीवन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट (रजि.), रणजीत एवेन्यू बी-ब्लॉक, अमृतसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के सम्मानित चेयरमैन श्री एस. एल. गिन्डा जी ने की। बैठक में जनरल सेक्रेटरी श्री जसवंत राय जी, श्री कृष्ण मनी जी , श्री हुसन लाल जी (धम्माचारी नागभूषण जी) भी सक्रिय मेंबर के रूप में शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य “बोधिसत्व बाबा साहिब अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल” की स्थापना एवं उसके सुचारु संचालन को लेकर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता तथा बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया।
बैठक में बोधिसत्व बाबा साहेब अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी यूनिट अमृतसर एक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया। समिति में निम्नलिखित सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं—
श्री अजीत मलिक — प्रधान
डॉ. ए. पी. कटारिया — उप प्रधान
डॉ. वरिंदर सिंह — महासचिव
सरदार हीरा सिंह भट्टी — सचिव
सरदार जगतार सिंह सहोता — संयुक्त सचिव
कैप्टन नवजीत सिंह — कैशियर
श्री रविंदर भट्टी — ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी
श्री सुखविंदर — एग्जीक्यूटिव सदस्य
कैप्टन मंगल सिंह — सदस्य
श्री अश्वनी बौद्ध — सदस्य
सरदार जगजीत सिंह — सदस्य
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल को समाज के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों से भी जोड़ने का कार्य करेगा।



