HOME हिन्दुत्ववादी संगठनों द्वारा ईसाइयों के चर्चों पर हमले

हिन्दुत्ववादी संगठनों द्वारा ईसाइयों के चर्चों पर हमले

2

   (समाज वीकली)   आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट क्रिसमिस के त्योहार पर हिन्दुत्ववादी संगठनों द्वारा ईसाइयों के चर्चों पर हमले, उनके साथ दुर्व्यवहार तथा व्यवधान पैदा करने की कड़ी निंदा करता है। यह कार्रवाही  अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला है तथा देश में धार्मिक सौहार्द और मैत्रीभाव को समाप्त करने का प्रयास है। इससे न केवल देश में अल्पसंख्यकों में  असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है बल्कि पूरे विश्व में एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र के रूप में भारत की छवि भी धूमिल हो रही है। दुखद यह है कि ऐसे अराजक और लम्पट तत्वों पर कार्रवाई की जगह भाजपा शासित राज्य सरकारों ने इन्हें संरक्षण देने का काम किया है। अतः आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट केन्द्रीय तथा प्रांतीय सरकारों से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले सांप्रदायिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही करके सांप्रदायिक सौहार्द तथा कानून का राज बनाए रखने की अपील करता है।

एस आर  दारापुरी,
राष्ट्रीय अध्यक्ष,आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट
दिनांक : 27/12/2025

समाजवीकलीऍपडाउनलोडकरनेकेलिएनीचेलिंकपरक्लिककरें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleमायावती की सर्वजन राजनीति ने दलितों के आंबेडकरवादी राजनीतिक, सामाजिक और बौद्ध आंदोलनों के साथ क्या किया?
Next articleWhat Has Mayawati’s Sarvjan Politics Done to the Ambedkarite Political, Social, and Buddhist Movements of Dalits?