समाज वीकली यू के
चिमूर:- (15 जुलाई)- बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर एजुकेशन सोसाइटी, जालंधर द्वारा प्रबंधित तथा बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर एजुकेशन सोसाइटी, चिमूर द्वारा संचालीत बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर पब्लिक स्कूल, (वडाला पैकू) चिमूर में शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के लिए एक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 17 जुलाई, गुरुवार को सुबह 10.30 बजे किया गया है।

बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एज्युकेशन सोसाइटी, जालंधर के संस्थापक अध्यक्ष सोहनलाल गिंडा के निर्देशानुसार, सोसाइटी के निदेशक हुसन लाल और बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जालंधर की प्रिंसिपल चंचल बौद्ध मैडम मार्गदर्शन करने के लिए चिमूर आ रहे हैं। बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पब्लिक स्कूल, (वडाला पैकू) चिमूर में गुरुवार, 17 जुलाई, 2025 को आंबेडकर शैक्षिक आंदोलन और भूमिका पर कार्यरत शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करेगें। बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एज्युकेशन सोसाइटी, चिमूर के अध्यक्ष प्रकाश वानखेड़े और सभी निदेशक मंडल ने शिक्षकों, अभिभावकों और बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एज्युकेशन सोसाइटी, चिमूर के सभी सदस्यों से इस अमूल्य मार्गदर्शन का लाभ उठाने की अपील की है।
अम्बेडकर शैक्षिक आंदोलन में शामिल होने और बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर पब्लिक स्कूल चिमूर का सहयोग करने के लिए, कृपया संपर्क करें।
सचिव प्रल्हाद बोरकर
मोबाइल क्रमांक
+91 80553 21465



