समाज वीकली यू के

चिमूर:- 8 अगस्त: पंजाब के वह सपूत जो देश-विदेश में अंबेडकरवाद का प्रचार करने में अग्रणी थे और जिन्होने इंग्लैंड में अंबेडकर मेमोरियल सोसाइटी की स्थापना की। बोधिसत्व बाबासाहेब अंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी, जालंधर, पंजाब के संस्थापक निदेशक और अध्यक्ष सोहनलाल गिंडा इनके परममित्र हितैशी तथा दानी चमनलाल रंधावा इनकी की 76 वीं जयंती बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी, जालंधर के तहत बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पब्लिक स्कूल, चिमूर में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई।
आंबेडकरवादी चमनलाल रंधावा इनकी बताये हुवे रास्तेपर उनका परिवार पहले भी अग्रेसर था आज भी अग्रेसर है । तथा आंबेडकर शिक्षा आंदोलन को बढ़ावा देणे के लिये हमेशा तन मन धन से परिवार तत्पर रहता है । चिमूर मे हालही में शुरू हुई बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पब्लिक स्कूल, को उनके परिवारने पाच हजार रुपये दान स्वरूप देकर अपनी दानशिलता का प्रमाण दिया है. रंधावा परिवारके इस आर्थीक मदतका स्कुलके तरफसे आभार सोसाइटी के सचिव प्रहलाद बोरकर ने व्यक्त किया तथा चमनलाल रंधावा की आंबेडकर आंदोलन के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और बताया कि उन्होंने आंबेडकर मेमोरियल सोसाइटी के माध्यम से इंग्लैंड में आंबेडकर के विचारों का प्रसार किया और इस आंदोलन में कई लोगों को शामिल किया। उन्होंने जालंधर में स्कूल की स्थापना में उनके योगदान और उनके दान पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रकाश वानखेड़े, सहसचिव पवन ताकसांडे, स्कूल की शिक्षिकाएँ दीप्ति पाटिल, किरण डोये, सहायिका उषा राउत और स्कूल के सभी छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई।
अम्बेडकर शैक्षिक आंदोलन में भाग लेने और बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर पब्लिक स्कूल चिमूर का सहयोग करने के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें।
सचिव प्रहलाद बोरकर
मोबाइल न. +91 80553 21465



