समाज वीकली यू के
जालंधर– बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रेसिडेंट श्री राम लुभाया जी, श्री यादविंदर सिंह जी (रिटायर्ड सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर DAD), सोसायटी मेंबर श्री कृष्ण मनी जी (रिटायर्ड EE, MES), श्री रेशम लाल जी (रिटायर्ड सीनियर मैनेजर), एडवोकेट अश्वनी कुमार जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, वाइस प्रिंसिपल श्री राजिंदर कुमार जी, स्कूल मैनेजर श्रीमती सुनील जी स्कूल के अध्यापक तथा बच्चे शामिल हुए। योगा अध्यापक श्रीमती कुलवीर कौर जी ने सभी को बहुत अच्छे ढंग से योगा करवाई ।उन्होंने अलग अलग बीमारियों के समाधान के लिए योगासन बताए तथा करवाए उन्होंने कहा कि रोजाना योगाभ्यास से दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक आने के बहुत कम चांस होते हैं, इससे मधुमेह, रक्तचाप कंट्रोल रहता है। इस मौके पर श्री यादविंदर सिंह जी, श्री कृष्ण मनी जी तथा श्री हुसन लाल जी ने सभी को योगा दिवस का महत्व तथा रोज़ाना योग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रिंसिपल साहिबा ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया तथा श्रीमती कुलवीर कौर जी तथा श्री यादविंदर सिंह जी को सरोपा तथा ‘जहां जहां चरण पड़े गौतम के’ पुस्तक भेंट कर के सम्मानित किया।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442



