सोलापुर (समाज वीकली)- भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर द्वारा स्थापित रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारीणी का राष्ट्रीय सम्मेलन दिनांक 15 जून, 2025 को सोलापुर (महाराष्ट्र) में एडवोकेट एस० राजेंद्रन की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव डॉ० राजेंद्र गवई, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामदास दाबाड़े और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफ़ेसर (डॉ०) अजीत सिंह चहल की मौजूदगी में संपन्न हुआ। अबकी बार रिपाई सदस्यता के लिए राष्ट्रीय कार्यकारीणी ने आधार कार्ड जरूरी किया है बिना आधार कार्ड किसी को भी रिपाई की सदस्यता नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव डॉ० राजेंद्र गवई ने एक-एक करके सभी प्रस्ताव पढे और सभी ने हाथ उठा कर समर्थन किया। इस सम्मेलन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के संगठन चुनाव कार्यक्रम की समयसारिणी घोषित की गई जो निम्न प्रकार से है:-
1. रिपाई की सदस्यता 1 जुलाई, 2025 से 1 अगस्त, 2025 के बीच।
2. रिपाई के जिला अध्यक्षों के चुनाव 15 अगस्त, 2025 से 1 सितंबर, 2025 के बीच।
3. रिपाई के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव 1 अक्तूबर, 2025 से 15 अक्तूबर, 2025 के बीच।
4. रिपाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसम्बर, 2025 से पूर्व होगा।
दिल्ली में रिपाई की सदस्यता और चुनावी प्रक्रिया के लिए आप अपने दिल्ली के राज्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुधीर कुमार जांगड़ा जी से उनके मोबाइल नंबर +919416337479; +919416058658 पर संपर्क कर सकते हैं।
हरियाणा में रिपाई की सदस्यता और चुनावी प्रक्रिया के लिए आप अपने प्रदेश के राज्य चुनाव अधिकारी डॉ० राहुल बाली जी से उनके मोबाइल नंबर +919667101963 पर संपर्क कर सकते हैं।
पंजाब में रिपाई की सदस्यता और चुनावी प्रक्रिया के लिए आप अपने प्रदेश के राज्य चुनाव अधिकारी प्रोफ़ेसर (डॉ०) अजीत सिंह चहल जी से उनके मोबाइल नंबर +919416148243; +918708744855 पर संपर्क कर सकते हैं।
उत्तराखंड में रिपाई की सदस्यता और चुनावी प्रक्रिया के लिए आप अपने प्रदेश के राज्य चुनाव अधिकारी शमशेर सिंह जी से उनके मोबाइल नंबर +919729242900 पर संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में रिपाई की सदस्यता और चुनावी प्रक्रिया के लिए आप अपने प्रदेश के राज्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट तेलुराम नाफ़रिया जी से उनके मोबाइल नंबर +919812497110; +919813241336 पर संपर्क कर सकते हैं।
आपका अपना;
प्रोफ़ेसर (डॉ०) अजीत सिंह चहल
राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर (उत्तर भारत)



