समाज वीकली यू के
फूलपुर धनाल (जालंधर), 18 जुलाई- बोधिसत्व अम्बेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर धन्नाल में दिल्ली एवं हरियाणा से आए प्रतिष्ठित अम्बेडकरवादी प्रतिनिधिमंडल का विद्यालय परिवार द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध, सोसायटी सदस्य श्री हुसैन लाल जी (धम्मचारी नागभूषण जी) ने सभी अतिथियों का पुष्प भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल में श्री ज़िले सिंह जाखड़ (सेवानिवृत्त निदेशक, दूरदर्शन, दिल्ली), श्री राम निवास जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला जी, श्री एस. के. तोमर (सेवानिवृत्त सहायक अभियंता, दिल्ली एयर एवं दूरदर्शन) तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुलविंदर कौर तोमर (सहायक निदेशक, दूरदर्शन), श्रीमती बलविंदर कौर (पोस्ट ग्रेजुएट teacher) शामिल थे।
अतिथियों ने विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में भी भाग लिया, जो नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर समर्पित थी। यह दिवस प्रतिवर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है।
सभा के दौरान कक्षा बारहवीं की छात्रा सानिया ने नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत तथा पूर्व राष्ट्रपति ) के जीवन, संघर्ष और मानवता के प्रति उनके महान योगदान पर विस्तृत एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर श्री ज़िले सिंह जाखड़ जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर चलने, शिक्षा को अपनाने, सामाजिक समानता, भाईचारे तथा मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया गया और अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त करने को कहा ।
विद्यालय का अनुशासन, विद्यार्थियों की प्रस्तुति तथा शिक्षा का वातावरण देखकर सभी अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने विद्यालय की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, सामाजिक जागरूकता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए 10 हज़ार रुपये की धनराशि दान स्वरूप दी। प्रिंसिपल साहिबा तथा श्री हुसन लाल जी ने उनका धन्यवाद करते हुए सभी मेहमानों को ‘भारत का संविधान ‘ तथा बाबा साहेब के जीवन पर आधारित पुस्ताक ‘ जीवन और मिशन’ को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442







