समाज वीकली यू के
जालंधर- स्कूल के सोसायटी मेंबर इंजीनियर सुदेश कुमार जी (AEE रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला), बाबा साहेब के विचारों पर चलने वाले,सच्चे मिशनरी तथा समाज सेवी हैं। वह समाज के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, वे गरीबों की मदद करते हैं तथा उनकी बच्चियों की शादी करवाने के लिए पूरी सहायता करते हैं। उनके एक बेटे ने MD की है तथा वर्तमान में दयानंद हॉस्पिटल लुधियाना में कार्यरत हैं। दूसरा बेटा कनाडा में है।इनका पूरा परिवार सुशिक्षित तथा सुव्यवस्थित है। उन्होंने अपनी रिटायरमेंट के विशेष अवसर पर दान परिमता निभाते हुए बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल, जालंधर को रूपये 50,000/– दान स्वरूप दिए।
इनके साथ ही श्री सतनाम सिंह बैंस जी, (रिटायर्ड सेक्रेट्रिएट इंजीनियर RCF कपूरथला) जो बाबा साहेब को अपना आदर्श मानते हैं उन्होंने भी स्कूल के विकास के लिए 11,000 रुपए की धनराशि दान स्वरूप दी।
ऐसी शख्सियतें दूसरे लोगों के लिए उदाहरण बनती है तथा उन्हें उचित कर्म करने के लिए प्रेरित करती हैं। सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, सोसायटी मेंबर इंजीनियर श्री जसवंत राय जी तथा प्रिंसिपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने दोनों को धन्यवाद दिया।
*स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें
श्री हुसन लाल जी : 9988393442*



