बोधगया महाबोधि महाविहार को गैर-बोधियों से मुक्त कराने के लिए की गई भूख हड़ताल

फोटो कैप्शन: डॉ. बी. आर. अंबेडकर चौक पर भूख हड़ताल का दृश्य

जलंधर (समाज वीकली यू के): बोधगया महाबोधि महाविहार को गैर-बोधियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए अंबेडकर मिशन सोसाइटी पंजाब (रजि.) ने अंबेडकर भवन ट्रस्ट (रजि.), आल इंडिया समता सैनिक दल (रजि.) पंजाब यूनिट, अंबेडकर बुद्ध विहार मकसूदां और अन्य बोधी तथा अंबेडकरी संस्थाओं के सहयोग से डॉ. बी. आर. अंबेडकर चौक में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया। यह भूख हड़ताल माननीय भीखू-संघ तथशिला महाबुद्ध विहार लुधियाना, माननीय भंते प्रज्ञान बोधी जी, माननीय भंते सुकता नंद महाथेरो जी और माननीय भंते चंद्र कीर्ति जी की अगुवाई में की गई, जिसमें सर्व सम्मति से नीचे लिखी गई मांगों को सरकार से जल्दी से जल्दी मानने की अपील की गई ताकि समाज में शांति व्यवस्था और भाईचारा कायम रह सके।

1. बी.टी. अधिनियम 1949 को निरस्त किया जाए और महाबोधि महाविहार का संपूर्ण नियंत्रण बौद्धों को दिया जाए।
2. महाबोधि महाविहार को गैर-बौद्धों से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहे मान्य भिक्षुओं और उपासकों पर पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचार बंद किए जाएं।
3. तथागत गौतम बुद्ध से संबंधित प्राचीन और ऐतिहासिक निशानियों को खुर्द-बुर्द करने का कार्य बंद किया जाए।
4. बुद्ध पूर्णिमा की गजटेड छुट्टी का ऐलान किया जाए।
5. राज्यों द्वारा गठित किए गए अल्पसंख्यक समुदाय आयोग में बौद्धों के प्रतिनिधि लिए जाएं।

भुख हड़ताल के दौरान सरब श्री डॉ. जी.सी. कौल, प्रोफेसर बलबीर, बंटी वरियाणा, एडवोकेट हरभजन सांपला, बलदेव राज भारद्वाज, जसविंदर वरियाणा, हरमेश जस्सल, शाम लाल जस्सल, राज कुमार वरियाणा, एडवोकेट विजे बद्धन, मुन्ना लाल बोध, हुसन लाल बोध फूलपुर, ललित अंबेडकरी, नसीब चंद बब्बी, राजेंद्र कुमार जस्सल, रमेश चोहकां, हुसन लाल बोध बूटा मंडी, बीबी महिंदो रत्तू, बलवंत सिंह और जगदीश दीशा ने अपने विचार पेश किए। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन अंबेडकर मिशन सोसायटी पंजाब (रजि.) के प्रधान चरण दास संधू ने बाखूबी किया। भुख हड़ताल समाप्ति पर अंबेडकर भवन ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष श्री सोहन लाल ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सर्व श्री निर्मल बिन्जी, प्रधान देवराज, अशोक कुमार, मास्टर चमन् लाल सांपला, चंचल बोध, बलदेव राज जस्सल, धनीराम सूद, डा. महिंदर संधू, अजमेर सिंह हुशियारपुर, पिछोरी लाल संधू, हरमन, डा. केवल बत्रा, अमरजीत सांपला, बिट्टू महितपुरी, हरी राम ओएसडी, परमिंदर सिंह खुतन, हरभजन निम्ता, रंजीव कुमार, हरजिंदर कुमार, वासदेव बोध, एस.पी. गौतम और अन्य कई साथी भूख हड़ताल में शामिल हुए। मैडम मीनू धीर और श्री जगदीश धीर ने इस पूरे कार्यक्रम का धम्मा वेव्ज की ओर से लाइव प्रसारण किया। यह जानकारी अंबेडकर मिशन सोसायटी पंजाब (रजि.) के जनरल सेक्रेटरी बलदेव राज भारद्वाज ने एक प्रेस बयान में दी।

बलदेव राज भारद्वाज
महासचिव
अंबेडकर मिशन सोसायटी पंजाब (रजि.)

फोटो कैप्शन: डॉ. बी. आर. अंबेडकर चौक पर भूख हड़ताल का दृश्य

Previous articleਬੋਧਗਯਾ ਮਹਾਬੋਧੀ ਮਹਾਵਿਹਾਰ ਨੂੰ ਗੈਰ ਬੋਧੀਆਂ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ
Next articleSAMAJ WEEKLY = 08/03/2024