HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अम्बेडकराइट मेहमानों ने किया स्कूल...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अम्बेडकराइट मेहमानों ने किया स्कूल का दौरा

3
इस तस्वीर में बाएं से स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, मुख्य मेहमान श्री सतपाल मम्मन जी, स्कूल की अध्यापिका अंजलि गुप्ता जी, स्कूल मैनेजर श्रीमती सुनील जी और अध्यापिका मिस हरप्रीत जी हैं

जालन्धर  (समाज वीकली यू के) बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर – धनाल, जालन्धर  में 11 अप्रैल 2025 को श्री सतपाल मम्मन जी (जनरल सेक्रेटरी, डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल मिशन लन्दन) उनके साथ श्री केवल चंद जी (भाभियांना ग्राम से) और मिस्टर पीटर कुमार जी (पलाही ग्राम से) ने स्कूल का दौरा किया। स्कूल के आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, स्कूल की मैनेजर श्रीमती सुनील कुमारी जी तथा अध्यापिकाओं ने फूलों से उनका स्वागत किया।

इस तस्वीर में दाएं से मिस्टर पीटर कुमार जी,श्री सतपाल मम्मन जी, प्रिंसिपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी, स्कूल मैनेजर श्रीमती सुनील जी तथा श्री केवल चंद जी हैं

श्री सतपाल मम्मन जी के पिता जी श्री दर्शन राम सरहाली जी 1965–70 में इंडियन रिपब्लिकन ग्रुप ऑफ ग्रेट ब्रिटेन के सक्रिय मेंबर थे। उनके पुत्र भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए मिशन के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पूरे स्कूल का दौरा किया तथा इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल के चेयरमैन आदरणीय श्री सोहन लाल गिंडा जी की अगुवाई में, प्रिंसिपल साहिबा श्रीमती चंचल बौद्ध जी तथा उनके समर्पित स्टाफ की मेहनत से स्कूल का विकास हो रहा है। पढ़ाई के लिए भी वातावरण काफी अच्छा और सकारात्मक है। उन्होंने स्कूल की वेबसाइट बनाने के लिए पर्याप्त सहायता का आश्वासन भी दिया। अंत में स्कूल की प्रिंसीपल साहिबा ने उनका धन्यवाद किया।

सभी अंबेडकरवादी एनआरआई सज्जनों से अनुरोध है कि वे जब भी पंजाब आए तो स्कूल जरूर विजिट करें तथा इसके विकास के लिए यथासंभव सहयोग करें। बाबा साहब की विचारधारा पर चलने वाले इस स्कूल के विद्यार्थियों जो कि गांव क्षेत्र से आते हैं, उन्हें आपकी सहायता की आवश्यकता है।

स्कूल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleIPL 2025: ਇਕਲੌਤਾ ਕਪਤਾਨ ਜਿਸ ਨੇ ਹੁਣ ਤੱਕ 200 ਦੀ ਸਟ੍ਰਾਈਕ ਰੇਟ ‘ਤੇ ਬੱਲੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਔਸਤ 80 ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਹੈ
Next articleSAMAJ WEEKLY = 12/04/2025