समाज वीकली यू के
*स्कूल के पूर्व छात्रों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर दान देकर की सराहनीय पहल*
जालंधर – बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक सौ जरूरतमंद बच्चों को पूर्व छात्रों मिस्टर गगन, मिस रीना (धनाल खुर्द), मिस्टर गौरव महे (कैनेडा), मिस्टर देस राज महे (स्पेन) ने स्कूल के एक सौ जरूरतमंद बच्चों को उत्तरपुस्तिकाओं तथा पेंसिलों का दान दिया। यह सचमुच विद्यार्थियों द्वारा की गई सराहनीय पहल है, जो और विद्यार्थियों को भी बाबा साहेब की सोच के मुताबिक शिक्षा के प्रसार के लिए प्रेरित करती है। स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने दानी सज्जनों का धन्यवाद करते हुए, उन्हें उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी:9988383442



