समाज वीकली यू के
जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में तिथि 3 जनवरी 2026 को क्रांतिजोत, पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती मनाई गई। जिसमें स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, धर्माचारी नागभूषण अध्यापकगण तथा नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल हुआ। सबसे पहले तथागत बुद्ध और माता सावित्री बाई फुले जी की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात सभी ने आनापानसती मेडिटेशन की। उसके बाद सभी ने माता सावित्री बाई जी के जीवन पर अपने विचार साझे किए।
इस मौके पर श्री हुसन लाल जी ने सभी को माता सावित्री बाई फुले जी के जीवन संघर्ष के बारे में बताया और अध्यापकों को भी उनकी तरह निडर और ज्ञानवान बनने को कहा। अध्यापकों ने इस दिन पर संकल्प किया कि वह ज्ञान की देवी माता सावित्री बाई फुले जी के गुणों को अपनाएंगे तथा एक अच्छा अध्यापक साबित होंगे। अंत में प्रिंसिपल साहिबा जी ने सभी को महान शख्सियतों के बारे में ज्ञान प्राप्त करने तथा अपने रहबरो के दिए विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रिंसिपल साहिबा जी की तरफ से सभी को रिफ्रेशमेंट दी गई और डायरियां दी गई, जिस पर अध्यापकों को नए साल में अपने अच्छे कर्मों, अच्छे विचारों को लिखने के लिए कहा।
स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: 9988393442




