HOME बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में स्कूल के पूर्व प्रेसिडेंट श्री जसवंत राय...

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में स्कूल के पूर्व प्रेसिडेंट श्री जसवंत राय सिद्धू जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

समाज वीकली यू के

जालंधर- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में तिथि 5 दिसंबर 2025 को स्कूल के पूर्व प्रेसिडेंट श्री जसवंत राय सिद्धू जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें स्कूल की आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री हुसन लाल जी, सभी अध्यापकगण, विद्यार्थी तथा उनकी सुपत्नी और बेटी शामिल हुए।

इस मौके पर उनके गुणों तथा समाज के लिए किए कार्यों को याद किया गया। श्रीमती अंजलि गुप्ता, प्रिंसिपल साहिबा तथा श्री हुसन लाल जी ने उनकी शख्सियत के बारे में बच्चों को बताया तथा उनके गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके जाने के बाद उनका परिवार उनके नक्शे कदमों पर चलता हुआ समाज की सेवा कर रहा है तथा स्कूल के साथ जुड़ा हुआ है और हर संभव मदद करता है। इस मौके पर उनकी सुप्तानी ने इंटरनेशनल बुद्धिस्ट मिशन की मेंबरशिप को जारी रखते हुए रुपए 12,000/– दिए। उनकी बेटी ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि वह हमेशा अपने पिता के दिए संस्कारों पर चलेंगी तथा स्कूल के साथ जुड़ी रहेंगी।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें
श्री हुसन लाल जी: 9988393442

Previous articleਇੰਡੀਗੋ ਦਾ ‘ਸਿਸਟਮ’ ਕਿਵੇਂ ਕਰੈਸ਼ ਹੋਇਆ? 5 ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ 2,000 ਉਡਾਣਾਂ ਰੱਦ, ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਵਰਗੇ ਲੱਗਦੇ; ਅੰਦਰਲੀ ਕਹਾਣੀ ਜਾਣੋ
Next articleਬੋਧੀਸਤਵ ਅੰਬੇਡਕਰ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਜਸਵੰਤ ਰਾਏ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕੀਤੀ।