HOME कर्नाटक के बिदर जिल्हे के मिर्झापूर मे बोधिसत्व बाबा साहिब आंबेडकर विचारधारा...

कर्नाटक के बिदर जिल्हे के मिर्झापूर मे बोधिसत्व बाबा साहिब आंबेडकर विचारधारा की स्कूल निर्मिती

4

समाज वीकली यू के

बोधीसत्व बाबा साहिब आंबेडकर एज्युकेशन सोसायटी (रजी.) जालंधर, पंजाब की चौथी शाखा कर्नाटक के मिर्झापूर और जिल्हा बिदर में स्थापित की जा रही है l दो एकड जमीन मे बोधिसत्व बाबा साहिब आंबेडकर पब्लिक स्कूल, मिर्झापूर का निर्माण वर्ष 2025-26 में हो रहा है l इस स्कूल का भूमिपूजन के लिये सोसायटी के फाउंडर सोहनलाल गिन्दा के आगमन और स्कूल निर्माण पर चर्चा करने के लिये ऐतवार के दिन 06 जुलाई 2025 को सभा का आयोजन किया गया l स्कूल के निर्देशक डॉ. निळकंठराव शिंदे साहब ने मौजूद पदाधिकारी, सदस्य सभी का स्वागत किया है l स्कूल का उद्देश और महत्व बताया l

सोसायटी के सलहकार प्रेमसागर दांडेकर के हाथों से तथागत गौतम बुद्ध और बोधिसत्व बाबासाहेब आंबेडकर के प्रतिमा का पूजन और सामुहिक त्रिशरण पंचशिल के साथ सभा का आरंभ हुआ l प्रमुख अतिथी पंडितराव चिद्री, ॲड. माणिकराव गोडबोल, संभाजी चंद्रमुळे, प्रल्हाद सूर्यवंशी, धनराज सुरेपा, शंकरराव ज्योती, नरसप्पा मेटे आदी थे l

प्रमुख अतिथी पंडितराव चिद्री ने अपने भाषण मे कहा की, ” डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचार ही हर समाज को प्रभावशाली बनाता है l बाबासाहेब का शिक्षा का मंत्र शैक्षणिक संस्थान से ही पुरी की जाएगी l” इस वक्त ॲड. माणिकराव गोडबोल, संभाजी चंद्रमुळे, नरसप्पा मेटे आदी ने अपने विचार प्रकट किए l अपने अध्यक्षिय भाषण मे सोसायटी के सलहकार प्रेमसागर दांडेकर ने कहा की, “दो साल से चले आ रहा कठीण प्रयत्न का सफल प्रयोग की कामयाबी की हो रही है l इस से बोधिसत्व आंबेडकर और बुद्ध विचारों को बढावा मिलेगा l शेकडो छात्रों का भविष्य गतिशील हो जाएगा, इस लिये ऐसे स्कूलों की आवश्यकता है l बोधीसत्व बाबा साहेब आंबेडकर के विचारो से ही नये समाज और देश का विकास होगा l” इस सभा का सूत्रसंचलन और आभार प्रदर्शन सोसायटी के अध्यक्ष शिंदे मिलिंद ने की है l इस सभा को सफलता प्राप्त करने के लिये सोसायटी के प्रशांतकुमार सोमवंशी, प्रमोद वाघमारे, चंद्रकांत कालेकर, काशिनाथ वाघमारे आदी ने सहायता की है l

Previous articleਵੱਖ ਵੱਖ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਵਸਦੇ, ਭੀਮ ਦੇ ਲਾਲ ਪਿਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ……..
Next articleगौरी फाउंडेशन ने बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर पब्लिक स्कूल चिमूर, महाराष्ट्र को एक स्कूल बस भेंट की