समाज वीकली यू के
जालंधर– बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर – धनाल, जालंधर में 6 जून 2025 को बनाया गया यादगार दिन। इस मौके पर धम्माचारी श्री नागभूषण जी (श्री हुसन लाल जी), स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी, सोसायटी मेंबर श्री राकेश कुमार जी, वाइस प्रिंसिपल श्री राजिंदर कुमार जी, डिप्टी वाइस प्रिंसिपल श्रीमती अंजलि गुप्ता जी, मैनेजर श्रीमती सुनील जी तथा अन्य सभी अध्यापक व नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल हुआ। दिन की शुरुआत मेडिटेशन से हुई जिसमें आदरणीय प्रिंसिपल श्रीमती चंचल बौद्ध जी ने अध्यापकों को त्रिशरण पंचशील तथा बुद्ध पूजा करवाई। तत्पश्चात धम्माचारी श्री नागभूषण जी (श्री हुसन लाल जी) ने सभी को आनापानसती साधना करवाई व ‘जागृति’ पर बातचीत की। उन्होंने जीवन में जागृति का महत्व भी बताया क्यों कि बिना जागृति के मनुष्य को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसे साधना द्वारा कम किया जा सकता है। अध्यापकों को इस पर बातचीत करना बहुत अच्छा लगा।
इसके बाद अध्यापकों को फन गेम्स करवाई गई, जिसमें अध्यापकों ने बहुत आनंद लिया। इसके बाद चाय समोसे की ब्रेक के बाद सभी अध्यापकों ने अपने जीवन में जागृति, अपनी रुचियां, अपनी ना पसंद आदि के बारे में बताया। सोसायटी मेंबर श्री राकेश कुमार जी ने अध्यापकों को हर श्रेत्र में जागरूक रहने, समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को समझने के लिए कहा। अंत में प्रिंसिपल साहिबा जी ने पूरे दिन का निष्कर्ष बताते हुए अध्यापकों को जीवन में अच्छे विचारों को अपनाने तथा खुद के लिए जीने की प्रेरणा दी। इसके बाद सभी अध्यापकों ने एक साथ दोपहर का खाना खाया। सभी बहुत खुश थे।

स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी: +91 9988393442



