कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करती है बसपा : एडवोकेट बलविंदर कुमार

एडवोकेट बलविंदर कुमार

ठेकेदारी प्रथा बंद करके पक्की भर्ती की जाए

जालंधर (समाज वीकली)  बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव व जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि पार्टी संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कर्मचारियों ने विधानसभा हलके में पहुंच कर आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बसपा इन कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करती है। बसपा का मानना है कि कच्चे कर्मचारियों को तुरंत सरकार को पक्का करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें रेगुलर पे स्केल मिलना चाहिए। कर्मचारियों की ओर से काफी लंबे समय से पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की जा रही है। आप ने विधानसभा चुनाव के दौरान यह वायदा भी किया था कि सरकार बनते ही वह सरकार बनते ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेगी, लेकिन सरकार ने अपने इस वायदे को नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि बसपा कर्मचारियों की इस मांग के साथ खड़ी है और पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जानी चाहिए। कर्मचारियों के डीए की किस्त भी जारी होनी चाहिए।
इसके अलावा ऐडवोकेट बलविंदर कुमार ने यह भी कहा कि ठेकेदारी प्रथा भी बंद होनी चाहिए, क्योंकि इससे कर्मचारियों का शोषण होता है। ठेकेदारी प्रथा बंद करके इसकी जगह पक्की भर्ती की जानी चाहिए। अलग-अलग विभागों में खाली पोस्टें ना भरी जाने के चलते एक-एक कर्मचारी को कई-कई सीट पर अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। इससे जहां कर्मचारियों पर दबाव काफी है, वहीं आम लोगों को भी काम करवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Previous articleਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੀ ਹੈ ਬਸਪਾ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ
Next articleT 20 ਵਿਸ਼ਵ ਕੱਪ ਜੇਤੂ ਭਾਰਤ