बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में मनाया गया मनु स्मृति दहन दिवस

बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स्कूल में मनाया गया मनु स्मृति दहन दिवस,
सिक्ख इतिहास में साहेबजादों का शहीदी दिवस,
क्रिसमस व करवाई गई 6 कि.मी मैराथन।

जालंधर (समाज वीकली)- बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में 25 दिसंबर 2023 को मनु स्मृति दहन दिवस, सिक्ख इतिहास में साहेबजादों का शहीदी दिवस,क्रिसमस पर्व मनाया गया तथा बच्चों ने 6 कि.मी की मैराथन दौड़ी। इस खेल समागम का चौथा दिन था, जिसमें श्री बलदेव कृष्ण विरदी जी (चीफ मैनेजर पीएनबी) तथा मिस्टर C.L सीहमार जी (जनरल मैनेजर पंजाब एवं सिंध बैंक चंडीगढ़) आज के मुख्य अतिथि थे, जिसमें मिस्टर CL सीहमार जी किसी कारण वश नहीं पहुंच सके परन्तु स्कूल के विकास के लिए उन्होंने 21,000 रुपए की धनराशि दान स्वरूप दी। इस मौके पर श्री राम लुभाया जी (प्रेसिडेंट ऑफ़ बोधिसत्व अंबेडकर पब्लिक स स स्कूल) तथा इंजीनियर जसवंत राय जी (रिटायर्ड एक्सियन pspcl व कमेटी मेंबर) शामिल हुए। स्कूल स्टाफ तथा छात्रों ने मेहमानों को फूल देकर उनका स्वागत किया। मंच संचालन श्रीमती अंजलि गुप्ता द्वारा किया गया।

इस विशेष मौके पर मैडम सरोज जी ने मनुस्मृति के कानून तथा बाबा साहेब की विचारधारा को दर्शाता हुआ एक गीत पेश किया। तत्पश्चात मैडम हरमन जी तथा मैडम गुरजीत जी ने सिक्ख इतिहास में इस महीने का महत्व बताते हुए कविताएं पेश की जो कि दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की कुर्बानियों से संबंधित थी। इस मौके पर श्री जसवंत राय जी ने बच्चों को मनुस्मृति के बारे में विस्तार से बताया और बाबा साहेब के संघर्षों से लेकर इसे जलाने तक का वाक्या व्यां किया। उन्होंने बच्चों को आधुनिक संविधान की विशेषता भी बताई। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बलदेव कृष्ण विरदी जी ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ने तथा जागृत होने के लिए प्रेरित किया और बच्चों के विकास हेतु 51,00 रुपए दान स्वरूप दिए। तत्पश्चात मेहमानों तथा स्कूल स्टाफ द्वारा मैराथन की शुरुआत की गई, जिसमें लगभग 90 बच्चों ने भाग लिया। विजेता बच्चों को मेडल दे कर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी बच्चों को फलों की रिफ्रेशमेंट दी गई। सभी अध्यापकों ने मेहमानों का धन्यवाद किया।

स्कूल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री हुसन लाल जी:9988393442

Previous articleਬੋਧੀਸਤਵ ਅੰਬੇਡਕਰ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਮਨੂ ਸਮ੍ਰਿਤੀ ਸਾੜਨ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
Next articleOn losing a Life Partner