इंजी. मयंक भटनागर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता,की सेवानिवृत्ति पर समारोह का आयोजन

कैपशन-इंजी. मयंक भटनागर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता,की सेवानिवृत्ति पर उनको सम्मानित करते हुये आई.आर.टी.एस.ए. के प्रधान इंजी. दर्शन लाल ,आर.सी.ऍफ़.इम्पलाईज यूनियन के महासचिव श्री सर्वजीत सिंह व अन्य

इंजी. मयंक भटनागर द्वारा आर.सी.एफ. में दी गई सेवाऐ महत्वपूर्ण -इंजी. दर्शन लाल

हुसैनपुर (समाज वीकली) (कौड़ा)-रेल कोच फैक्ट्री में आई.आर.टी.एस.ए.(इंडियन रेलवेज टेक्निकल सुपरवाईजर्स एसोसिएशन) द्वारा शहीद भगत सिंह संस्थान में इंजी. मयंक भटनागर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता,जोनल सेक्रेटरी आई.आर.टी.एस.ए. एवं वर्किंग कमेटी मेम्बर आर.सी.एफ इम्प्लाइज यूनियन की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन करके उनको यादगार विदाई दी | विदाई समारोह में रेडिका के विभिन्न विभागों के सुपरवाईजर्स/इंजीनियर्स एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया | विदाई समारोह में मंच संचालन करते हुए इंजी. जी.पी.सिंह मुख्य अनुदेशक ने इंजी. मयंक भटनागर एवं उनके साथ आये हुए उनके सभी पारिवारिक सदस्यों और उपस्थित सभी साथियों का स्वागत किया |

आई.आर.टी.एस.ए. और आर.सी.ऍफ़.इम्पलाईज यूनियन के उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इंजी. मयंक भटनागर को फूलमाला, शाल और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया | विदाई समारोह को संबोधित करते हुए आई.आर.टी.एस.ए. के प्रधान इंजी. दर्शन लाल ने इंजी. मयंक भटनागर द्वारा रेल कोच फैक्ट्री में दी गई उनकी सेवाओं और महत्वपूर्ण योगदान की भरपूर प्रसंशा की और उनके द्वारा आई.आर.टी.एस.ए. एवं आर.सी.ऍफ़.इम्पलाईज यूनियन के उत्थान में लगभग 25 वर्षों से भी लंबे समय तक दिए गये योगदान और कामयाब अगुवाई की भरपूर सराहना की | समारोह में संबोधन करते हुए आर.सी.ऍफ़.इम्पलाईज यूनियन के महासचिव श्री सर्वजीत सिंह ने इंजी. मयंक भटनागर के रेडिका और दूसरे सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए और कर्मचारियों के हक हकूक के संघर्ष में हमेशा बढ़ चढ़ कर भाग लेने की भरपूर सराहना की |

इंजी. जगतार सिंह वर्किंग प्रधान, इंजी. बलदेव राज संयुक्त सचिव एवं संगठन सचिव इंजी. राजेश जटाना ने भी इंजी. मयंक भटनागर जी की रेडिका में और एसोसिएशन को दी गई सेवाओं और उनके अनुभव को याद किया | इंजी. मयंक भटनागर जोनल सेक्रेटरी आई.आर.टी.एस.ए. एवं वर्किंग कमेटी मेम्बर आर.सी.एफ इम्प्लाइज यूनियन ने उनकी विदाई समारोह में अपने वक्तव्य में संस्था को दिए योगदान और लंबे अनुभव को सांझा करते हुए संस्था को और मज़बूत करने का संदेश दिया और सभी का धन्यवाद किया |

विदाई समारोह में श्री अमृत लाल चौधरी कोषाध्यक्ष, परमजीत सिंह खालसा प्रधान आर.सी.एफ इम्प्लाइज यूनियन, मंजीत बाजवा, बाबू सिंह, संजीव वर्मा, अमरीक सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार, अश्वनी कुमार, एम.पी.शर्मा, जी.पी.एस चौहान, बचित्तर सिंह, नरिंदर कुमार, नरेश भारती, दलजीत सिंह थिंद, तलविंदर सिंह, एस.के भारती, हरिंदर सिंह, शरनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, अनूप सिंह, गुरविंदर सिंह, दर्शन सिंह, जसविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, राम प्रकाश, ब्रह्मपाल सिंह, प्रदीप कुमार, परमजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, सोबरन सिंह, एम.एस.राठी, कमल शर्मा, तरलोचन सिंह,शाम लाल, अजयपाल सिंह, आदेश कुमार, अतरवीर सिंह, सूरज सिंह, पूरन चंद, अशोक कुमार, अमित राठी, सुखवंत सिंह, चमकौर सिंह, सुरजीत सिंह, प्रेम कुमार, कुलदीपक, किशन चौधरी, एस.के. चेतल, एस.के. भाटिया, राजेश तनेजा, वरिंदर भाटिया, सुरजीत मूसापुरी, अभिलाख सिंह पाल, सोहन लाल, परवीन कुमार, मोहम्मद अताउस, विकास कुमार, संजीव शर्मा, आदि उपस्थित थे

 

 

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਬੀਬੀ ਰਣਬੀਰ ਕੌਰ ਬੱਲ ਯੂ.ਐੱਸ.ਏ. ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਨਮਾਨ
Next articleਸਟੇਟ ਬੈਂਕ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਬ੍ਰਾਂਚ ਮਹਿਤਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਨਿਆ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਮਹਿਤਪੁਰ ਵਿਖੇ ਬੂਟੇ ਲਗਾਏ ਗਏ