इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन का तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन कल धनबाद में

आई आर ई एफ के सम्मेलन में आरसीएफ से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल

इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन का सम्मेलन औपचारिकता नहीं होगा- इंप्लाईज यूनियन

कपूरथला (ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ) (कौड़ा )-रेलवे में कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन का तृतीय राष्ट्रीय महा सम्मेलन दिनांक 11 व 12 दिसंबर 2022 को धनबाद में होने जा रहा है। यह सम्मेलन रेल कर्मचारियों में कर्मचारी व देश विरोधी नीतियों के विरोध में संघर्ष करने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा, यह शब्द के इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व आर.सी.एफ एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड अमरीक सिंह ने।

उन्होंने कहा कि रेलवे में नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करवाने, निजीकरण/निगमीकरण की साजिश पर रोक लगवाने, ठेकेदारी प्रथा बंद कर रेलवे से एक्ट अप्रेंटिस पास नौजवानों को रेलवे में भर्ती करने, एलडीसी ओपन टू ऑल करने इत्यादि गंभीर मुद्दों को लेकर दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन रखा गया है, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले आर.सी.एफ से सैकड़ों कर्मचारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए धनबाद जा रहे हैं। अमरीक सिंह ने कहा कि आज भारतीय रेलवे सहित पूरे देश में कर्मचारियों का प्रमुख मुद्दा नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करवाना है, उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे में 2012-13 से इंडियन रेलवे इमपलाईज फेडरेशन द्वारा अपने गठन से ही एनपीएस के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत कर दी थी। अब यह संघर्ष फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के बैनर तले भारतीय रेलवे के लगभग 14 ज़ोन में पहुंच चुका है।

आर.सी.एफ इंप्लाइज यूनियन व आईआरईएफ के महासचिव कामरेड सर्वजीत सिंह ने कहा कि इस महासम्मेलन में पूरे देश में पुरानी पेंशन स्कीम की लड़ाई लड़ने वाले हमारे साथी माननीय विजय कुमार बंधु मुख्य रूप में पहुंचेंगे। इसके साथ ही पूरी रेलवे से विभिन्न कैटेगरी/विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेतागणों सहित हजारों कर्मचारी पहुंचेंगे। सर्वजीत सिंह ने कहा कि इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन का जन्म कर्मचारियों के बेइंतेहा उत्पीड़न, भारत सरकार द्वारा लगातार कर्मचारी, आमजन व देश विरोधी दमनकारी नीतियों के विरोध में से ही हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन औपचारिकता नहीं होगा, हमारी फेडरेशन का पहला और आखरी लक्ष्य कर्मचारी हितों की रक्षा और उनके लिए संघर्ष करना है, जिसके लिए हम पूर्ण रुप से वचनबद्ध है और पूरी तन देही से अपना कार्य करते रहेंगे।

इस महा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से आर.सी.एफ एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड अमरीक सिंह, अतिरिक्त सचिव अमरीक सिंह गिल, संयुक्त सचिव मनजीत सिंह बाजवा, संगठन सचिव भरत राज, कार्यकारिणी सदस्य जसपाल सिंह सेखों, संदीप सिंह, अरविंद शाह, वर्कर क्लब कमेटी से नरेश भारती, आदेश कुमार, अनिल कुमार बिश्नोई, अश्वनी कुमार सहित संजय कुमार, उमेद सिंह भाटी, रिंकू, गुरजिंदर सिंह, राजेंद्र कुमार, संदीप कुमार, राहुल, गुरदयाल सिंह, भान सिंह, योगेश कुमार, बलजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, प्रेम कुमार, बुध सिंह, निर्मलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, रणजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, संजय सिंह, विपिन, जय चंद, निर्मल सिंह, सिमरन इत्यादि कर्मचारी शामिल हुए।

 

 

 

‘ਸਮਾਜਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਕਲਮਾਂ ਦੇ ਰੰਗ ਸਾਹਿਤ ਸਭਾ (ਰਜਿ.) ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗੀ ਮੈਬਰਾਂ ਛਿੰਦਾ ਸਿੰਘ ਛਿੰਦਾ ਤੇ ਰਣਜੀਤ ਬਿੱਟਾ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਪੁਰਸਕਾਰ
Next articleਡੀ ਟੀ ਐੱਫ ਬਲਾਕ ਮਸੀਤਾਂ ਤੇ ਬਲਾਕ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਸਰਵਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੋਣ ਹੋਈ