5 जून, 2025 | शाम 6 बजे | हरकिशन सिंह सुरजीत भवन, नई दिल्ली (Google Location)
(समाज वीकली)
प्रिय साथी,
नमस्कार!
हम आपको अत्यंत सम्मान और स्नेहपूर्वक प्रथम अनिल चौधरी स्मृति व्याख्यान में आमंत्रित करते हैं। यह व्याख्यान 5 जून 2025 को आयोजित किया जा रहा है—यह तिथि हमारे प्रिय साथी अनिल चौधरी की 75वीं जयंती के रूप में भी विशेष महत्व रखती है।
‘पीस’ के संस्थापक, सामाजिक एवं संवैधानिक मुद्दों पर सक्रिय अनेक संगठनों, गठबंधनों और आंदोलनों के प्रेरणास्रोत, तथा देशभर के सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व संरक्षक रहे अनिल चौधरी का व्यक्तित्व जितना गहन था, उतना ही व्यापक उनका वैचारिक संसार। बीते चार दशकों से वे अपने विचार, कार्य और प्रतिबद्धता के माध्यम से समाज को दिशा और प्रेरणा देते रहे। उनका दुखद निधन 14 अप्रैल को हुआ।
यह स्मृति व्याख्यान-श्रृंखला उन संगठनों—APMDD, भूमि अधिकार आंदोलन, दर्शन, CAAJ, CNDP, INSAF, नेशन फॉर फार्मर्स, NHF, PCSDS, PEACE—तथा अन्य सहयोगी साथियों की साझा पहल है, जो अनिल चौधरी जी के विचारों, सरोकारों और संघर्षशील जीवन-दृष्टि से गहराई से जुड़े रहे हैं।
इस वर्ष का व्याख्यान देश के वरिष्ठ पत्रकार, अनिल जी के पाँच दशकों पुराने साथी और कृषि विषयों के विशेषज्ञ पी. साईनाथ द्वारा दिया जाएगा। व्याख्यान का विषय है-
“पानी का रंग: खत्म होता एक प्राकृतिक संसाधन और बढ़ती असमानता”
वक्ता: पी. साईनाथ, वरिष्ठ पत्रकार
तिथि: 5 जून 2025
स्थान: हरकिशन सिंह सुरजीत भवन, नई दिल्ली (Google Location)
समय: शाम 6 बजे
यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला है। कृपया पंजीकरण यहाँ करें: https://bit.ly/anilchaudharymemorial
जो साथी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, वे ज़ूम के माध्यम से ऑनलाइन जुड़ सकते हैं: bit.ly/anilmemorial_watchonline
आपकी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
आपसे मिलने की प्रतीक्षा में,
सादर,
आयोजन समिति की ओर से
ऋचा सिंह (सीतापुर)
घनश्याम (रांची)
पी. साईनाथ (मुंबई)
डॉ. सुनीलम (मुलताई)
प्रो. अचिन वनायक (दिल्ली)



