समाज वीकली यू के
जालंधर – अंबेडकर मिशन सोसाइटी (रजि.), पंजाब के महासचिव बलदेव राज भारद्वाज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोसाइटी की ओर से अंबेडकर मिशन सोसाइटी के संस्थापक, प्रसिद्ध अंबेडकरवादी, महान विचारक और निडर वक्ता मरहूम श्री लाहौरी राम बाली के परिनिर्वाण को समर्पित संगोष्ठी का आयोजन डॉ. अंबेडकर मार्ग, जालंधर स्थित अंबेडकर भवन में 11 जुलाई को शाम 4 बजे किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय होगा ‘श्री बाली जी का अंबेडकर मिशन और वर्तमान समय में सामाजिक न्याय में योगदान, उनसे युवाओं और छात्रों को मिलने वाली प्रेरणा और समाज एवं देश के लिए उनके द्वारा रचित साहित्य की आवश्यकता’।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के प्रोफेसर जगमोहन सिंह (शहीद भगत सिंह जी के भानजे) मुख्य वक्ता होंगे। अन्य बुद्धिजीवी भी इस कार्यक्रम में श्री एल. आर. बाली जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
बलदेव राज भारद्वाज,
महासचिव,
अंबेडकर मिशन सोसाइटी (रजि.), पंजाब।






