(समाज वीकली) साथियों, मीडिया जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के हालातों को बयाँ कर रहा है उससे क्या लगता है क्या हम सही दिशा में जा रहे हैं ? या फिर हम युद्ध को दावत दे रहे हैं ? जिस तरह से दोनों देशों के बीच युद्ध का माहौल बनाया जा रहा है उसके भयावह परिणाम हो सकते हैं जिससे नुकसान हमारे देश को लोगों को भी होगा। इतिहास में किसी भी युद्ध से कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं और न ही कोई मसले हल हुए हैं। रूस और यूक्रेन का उदाहरण हमारे सामने है।आज भी दोनों देश अहंकार की जंग में जल रहे हैं । फिलिस्तीन और इजरायल भी उसी आग में शामिल हैं। दुनिया में जहां भी युद्ध के हालात बने हैं हर जगह इंसानी जमात का ही नुकसान हुआ है। न धर्म मरता है न हथियार मरते हैं, मरने और मारने वाला तो इंसान ही है।
ऐसे में क्या शांतिपूर्ण जीवन के लिए रास्ते और प्रयास अपनाए नहीं जा सकते….
के एम भाई



