हम रेल कर्मचारी संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद का पुरजोर समर्थन करते हैं -सर्वजीत सिंह

भारत सरकार रेलवे प्रशासन की गलत नीतियों के खिलाफ धरना व गेट मीटिंग आज

हुसैनपुर (ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ)  (कौड़ा)- आर सी एफ कर्मचारियों ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के आह्वान का पुरजोर समर्थन किया। आरसीएफ के वर्कशॉप गेट पर कर्मचारियों ने इंडियन रेलवे एम्पलाईज फेडरेशन के दिशा निर्देशों के तहत आर सी एफ एम्पलाईज यूनियन के बैनर तले भारत सरकार व प्रशासन की कर्मचारी, रेल तथा देश विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन में साथी राजबीर शर्मा, अध्यक्ष एवं साथी जसवंत सिंह सैनी, महासचिव, आर सी एफ मेंस यूनियन के नेतृत्व में आरसीएफ मेंस यूनियन के साथी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

आर सी एफ एम्पलाईज यूनियन व आर सी एफ मैनस यूनियन के बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल साथियों को संबोधित करते हुए साथी सर्वजीत सिंह, महासचिव, इंडियन रेलवे एम्पलाईज फेडरेशन व आर सी एफ एम्पलाईज यूनियन ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना, रेलवे के स्कूल, अस्पताल, ट्रेनिंग सेंटर आदि को रेलवे से अलग करने के जारी अध्यादेश, रेलवे में बढ़ रही अंधाधुंध ठेकेदारी व आउटसोर्सिंग, रेलवे के निजीकरण व देश के सार्वजनिक उपकरणों के निजीकरण की साजिशों, श्रम कानूनों पर कुठाराघात कर मजदूरों, कर्मचारियों तथा मेहनतकश लोगों का गला घोटने आदि के खिलाफ सभी आरसीएफ कर्मचारियों तथा संगठनों को एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने कहा पंजाब के 32 किसान संगठन तथा देश भर के 500 से ज्यादा संगठन एकजुट होकर पूंजीपतियों की दलाल मोदी सरकार को सफल चुनौती दे रहे हैं और दुनिया का बेहतरीन व लंबा संघर्ष लड़ रहे हैं। हमें उनसे शिक्षा लेकर ना सिर्फ आर सी एफ बल्कि पूरी भारतीय रेलवे में बड़ा संघर्ष खड़ा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों, नौजवानों, मेहनतकश लोगों व देश के तमाम संसाधनों को पूंजीपतियों को लौटाने के लिए पूरी बेशर्मी के साथ हमला बोला हुआ है और सच में हमारे सामने जीने-मरने की जंग है। जिसको हमें हर हाल में लड़ना और जीतना है।

अपने संबोधन में राजवीर शर्मा अध्यक्ष आरसीएफ मेंस यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद का पूरा समर्थन करते हुए रेलवे प्रशासन की गलत नीतियों की जमकर निंदा की और कहा एक्ट अप्रेंटिस हेल्परों तथा सिविल विभाग के कर्मचारियों को तुरंत वर्कशॉप भेजा जाए। उन्होंने कहा इन कर्मचारियों को किसी भी ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है। इन कर्मचारियों के पास तकनीकी ज्ञान है तथा यह कर्मचारी कुशल हैं जबकि ठेकेदार के पास गैर तकनीकी तथा गैर कुशल कामागर होने के कारण रेल यात्रियों की जान माल दांव पर लग हुई है।

मनजीत सिंह बाजवा, संयुक्त सचिव, आर सी एफ एम्पलाईज यूनियन ने कहा कि आरसीएफ‌ईयू द्वारा 19 सितंबर से 28 सितंबर तक चल रहे जन जागरण अभियान के तहत कल यानी 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर आरसीएफ के वर्कशॉप चौक पर सवेरे 7:30 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक धरना दिया जाएगा। उसके बाद 12:00 बजे से 1:00 बजे तक गेट मीटिंग की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन तथा गेट मीटिंग में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

रोष प्रदर्शन में साथी परमजीत सिंह खालसा, दर्शन लाल, बचित्तर सिंह, जसपाल सिंह सेखों, दलजीत सिंह थिंद, हरविंदरपाल, हरिदत्त, राजिंदर सिंह, मनिंदरबीर सिंह, कमलजीत सिंह, अमरीक सिंह गिल, प्रदीप सिंह, तरलोचन सिंह, गुरतेज सिंह, बाबा अजैब सिंह, रविंद्र सिंह, अरविंद शाह, बलदेव राज, जगतार सिंह, जगदीप सिंह, मक्खन सिंह, शरणजीत सिंह, रामदास, विनोद कुमार आदि विशेष रूप में उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

‘ਸਮਾਜ ਵੀਕਲੀ’ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਹੇਠ ਦਿਤਾ ਲਿੰਕ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly

Previous articleਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਕਾਲ ਤੇ ਮਹਿਤਪੁਰ ਮੁਕੰਮਲ ਬੰਦ
Next articleਦਿਲ ਨਹੀਂ ਕਰਦਾ……