समाज वीकली यू के
जालंधर- आज दिनांक 5 नवंबर को बोधिसत्व अम्बेडकर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर धनाल जालंधर में त्रिरत्न बौद्ध महासंघ जालंधर पंजाब की ओर से भंते उरगेन संघरक्षित जी के 30 अक्टूबर 2018 के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय जनरल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचशील पालन के फायदे और पंचशील का पालन न करने के नुकसान विषय पर धम्म चारी अचल कीर्ती जी द्वारा बहुत सुंदर प्रवचन दिया गया।
धम्म चारी नागभूषण जी ने आनापान सती, मैता भावना ध्यान कराया तथा शिविर का संचालन किया। शिविर में भंते संघरक्षित जी को उनके स्मृति दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। शिविर में लगभग तीस शिविरार्थियों ने भाग लिया।
*इंस्टॉल करें समाज वीकली ऐप* और पाए ताजा खबरें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.yourhost.samajweekly



