समाज वीकली यू के

बिदर : ( शिंदे मिलिंद ) यह हमारी बोधिसत्व बाबासाहेब आंबेडकर एज्यूकेशन सोसायटी द्वारा शुरू किया गया चौथा स्कूल है। पाँचवें स्कूल के लिए हमें जालंधर, पंजाब के नकोदर शहर में ज़मीन मिल गई है। हम पूरे भारत में 22 स्कूलों में आंबेडकरी विचारधारा की शिक्षा देने के अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। “हम ने आज बोधिसत्व बाबासाहेब आंबेडकर एज्यूकेशन सोसायटी मिर्जापुर (के) की शुरुआत की है, भूमि पूजन किया है l यह शुरुआत है, इसे आप सहयोग देना l यह जो आज पौधा मैने लगाया है उसकी साये भी बढ़ेगी और वहां से जो बच्चे निकलेंगे वह भी आपकी तरह किसी डिपार्टमेंट में जायेगा l ऐसा सवाल बोधिसत्व बाबासाहिब आंबेडकर एज्युकेशन सोसायटी, पंजाब के चेअरमन सोहनलाल गिंधा ने किया, उन्होंने आगे कहा है कि, “कोई इंजीनियर बनेगा, कोई डॉक्टर बनेगा, कोई पी.एच.डी करेगा, जो भी बनेगा इस एज्यूकेशन सोसायटी से बनेगा यह एज्यूकेशन सेंटर है तन, मन और धन से आप इसे कामयाब करना l आप में बहुत ताकत है अपने कमाई का पांच परसेंट हिस्सा इसे लगाएंगे तो हमें कोई कमी नहीं होगी|” बाबासाहब को याद करते हुए उन्होंने कहा कि, “बाबासाहब का एक भी दिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने घर पे आराम किया, उन्होंने बचपन से लेकर मरते दम तक काम किया वो रिटायर्ड नहीं हुए और टायर्ड भी नहीं हुए तो हमें उनके अच्छे कदम पर चलना है | शिक्षा और समाज को आगे बढ़ाना है|”
दि. 10 अगस्त 2025 को कृष्णा रेसिडेंसी बिदर में आयोजित बोधिसत्व बाबा साहिब आंबेडकर एज्युकेशन सोसायटी, मिर्जापूर (के) स्थापना समारोह तथा बोधिसत्व बाबा साहिब आंबेडकर इंटरनॅशनल स्कूल, मिर्जापूर (के) फाउंडेशन समारंभ का उद्घाटन सोहनलाल गिंधा (पंजाब) के हाथों से हुआ l पूज्यभंते ज्ञानसागर और राहुल इन्होंने बुद्ध वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की है l कु. प्रियंका और कु. सुधारानी ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भीम स्मृति डांस सादर करके सभी उपस्थितियों का ध्यान आकर्षित किया l स्वागत भाषण दिलीप सोमवंशी ने किया और प्रस्ताविक भाषण राजप्पा गुनन्लीकर ने किया है l इस समारंभ के अध्यक्ष पंडितराव चिद्री (कर्नाटक सहकार रत्न सन्मानित) बिदर थे l इस समय मुख्य अतिथि उद्योजक चंद्रकांत सांगलीकर (अध्यक्ष अथर्व चेरिटेबल ट्रस्ट गुगवाड, सांगली) बीबीएइएस, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी जसवंत राय (पंजाब), चंद्रसेन डोंगरे (पुलगांव), चंद्रकांतहांदीखेरकर (मुंबई), प्रेमसागर दांडेकर (बिदर) आर.एम. शिंदे (रिटायर्ड असिस्टट कमिशनरभोपाल) गुलबर्गा, राजकुमार बेलसरे (पुलगांव), अंकित तगड़े (नागपुर) डॉ. विजयकुमार माहुरे (नांदेड़) भीमराव शिंदे, बिदर (प्रेसिडेंट बीबीडीसीटी, हल हली,बिदर) लता डोंगरे (रिटायर्ड प्रिंसिपल पुलगांव, प्रभु रामप्पा (प्रिंसिपल सिद्धार्थ कॉलेज (बिदर), श्रीमती गोदावरी सुनीलकुमार (बिदर), श्रावणकुमार शिंदे (नांदेड) अनिल लोन (नांदेड़) इत्यादि उपस्थित थे l आर्किटेक्ट अंकित तगड़े (नागपुर) ने बनाए गए स्कूल बिल्डिंग का स्ट्रक्चर का अनावरण किया गया l इस समारंभ में शाल और पुष्पहार डालकर विशेष स्वागत डॉ नीलकंठराव शिंदे (स्वागताध्यक्ष, बिदर) और चंद्रकांत हांदीखेरकर (मुंबई) किया गया l इस प्रोग्राम का सूत्रसंचालन बीबीएईएस, मिर्जापूर सोसायटी के अध्यक्ष शिंदे मिलिंद ने किया हैl यह प्रोग्राम सफल करने के लिए सेक्रेटरी प्रशांत सोमवंशी, कॅशियर चंद्रकांत कालेकर, सहसेक्रेटरी दिलीप सोमवंशी आदि ने बहुत परिश्रम कियाl है l



