‘नमन गुरु को’

अंजू बाला 

(समाज वीकली)

नमन करूं हर दिन,
गुरुवर को,
ज्ञान -वर्षा जो,
हर दिन बरसाए!
जीवन मार्गदर्शक बनकर,
शिष्य जीवन को सफल बनाए!
नमन करूं हर दिन गुरुवर को
ज्ञान वर्षा जो हर दिन बरसाए

ज्ञान-ज्योति प्रज्वलित कर,
अज्ञान अंधेरा दूर भगाए !
बुरा भला समझा कर हम को,
सर्वगुण संपन्न मानव है बनाए!
नमन करूं हर दिन गुरुवर को

स्नेह मात-पिता सा देकर,
बालपन से विद्वान बनाए!
भवसागर से पार लगाकर,
उज्जवल अंधियारे जीवन
 को बनाए !
नमन करूं हर दिन गुरुवार को!

          अंजू बाला
     आनंदपुर साहिब-पंजाब

Previous articleचाल और दांव
Next articleਦੱਖਣੀ ਭਾਰਤੀ ਸੁਪਰਸਟਾਰ ਸੂਰੀਆ ਸ਼ਿਵਕੁਮਾਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਅਗਲੀ ਫਿਲਮ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ