बलाचौर (समाज वीकली) (हरसिमरन जोत सिंह कलेर /जतिंदरपाल सिंह कलेर ) : शिरोमणि अकाली दल (बादल) को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए सरदार सुखबीर सिंह बादल के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए आज हलका बलाचौर में पार्टी के मेहनती नेताओं और कार्यकर्ताओं को नए पद देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह प्रभावशाली कार्यक्रम शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष सुखदीप सिंह शुकार हलका प्रभारी नवांशहर, गुरबख्श सिंह खालसा सदस्य एसजीपीसी और हलका प्रभारी बलाचौर संदीप हनी टौंसा के विशेष नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता तरलोचन सिंह रक्खड़ (चेयरमैन), सतनाम सिंह डी.एस.पी., सुखविंदर सिंह, परमजीत पनियाली, रणबीर सिंह भट्टी चैनकोआं, मोहन सिंह राणेवाल टप्परियां, राणा रणदीप पूर्व अध्यक्ष नगर कौंसिल, भलवान भूपिंदर पाल जाडला, नरिंदर चेची जिला अध्यक्ष बीसी विंग, जसपाल जाडली, मास्टर देव राज संडरेवाल, सम्मी उधनोवाल, ओम प्रकाश भूंबला नानोवाल, बूटा सिंह मंडियाणी, सरपंच सरजीत कोहली, सुखविंदर सिंह सर्कल अध्यक्ष, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में मुख्य नेता उपस्थित थे। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुचारू रूप से चलाने के लिए हलका बलाचौर के विभिन्न विंगों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई, जिनमें हरदेव सिंह राणा को अध्यक्ष व्यापार विंग, करन जोत सिंह बैंस को अध्यक्ष यूथ अकाली दल, बीबी सुरिंदर कौर आंसरो को अध्यक्ष स्त्री अकाली दल, सुच्चा सिंह सड़ोआ को अध्यक्ष एस.सी. विंग और सुरिंदर भूंबला को अध्यक्ष बी.सी. विंग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिला संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्षों की सूची में हलके के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से संबंधित कद्दावर व मेहनती नेताओं को जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जिनमें स. अमरीक सिंह खंडूपुर, बरिंदर कुमार पोजेवाल, देसराज मझोट, चूहड़ राम सरपंच कुलार, चरनजीत सिंह महैसी आदेआणा, अवतार सिंह नीलावाड़ा, काबल सिंह सरपंच सूरापुर, नवीन कुमार चेयरमैन कुहार मंड, पंजाब सिंह सुज्जोवाल, शमशेर सिंह रैल माजरा, प्यारा सिंह पनियाली कलां, संतोख सिंह रैलमाजरा, मास्टर जगदीश राणा बलाचौर शहर, चरनजीत सिंह किशनपुर, सुखदेव सिंह सरपंच रक्खड़ा ढाहां, सुच्चा सिंह सरपंच बुलेवाल, गुरदेव सिंह गढ़ी, गुरबख्श सिंह नियाणा, हरीपाल सिंह जाडली और भूपिंदर सिंह महिंदपुर शामिल हैं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुखदीप सिंह शुकार और हलका प्रभारी हनी टौंसा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा से ही कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है और आज उन मेहनती साथियों को नवाजा गया है जिन्होंने हमेशा पार्टी की चढ़दी कला (उन्नति) के लिए काम किया है। उन्होंने दावा किया कि इन नई नियुक्तियों से हलका बलाचौर में पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान, जिला अध्यक्ष और हलका प्रभारी का विशेष धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा व लगन से काम करेंगे।
HOME शिरोमणि अकाली दल द्वारा हलका बलाचौर में संगठनात्मक ढांचे का बड़ा विस्तार;...




