राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन (संरक्षण) अभियान

राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन (संरक्षण) अभियान
—————————————-
आजमगढ़ को अंतरराष्ट्रीय क्षितिज से जोड़ने के लिए भारत में किसान आंदोलन के प्रणेता, महान घुम्मकड़, बौद्ध वांग्मय के विख्यात त्रिपिटकाचार्य राहुल सांकृत्यायन से जुड़िए
(समाज वीकली)- 1893 में आजमगढ़ स्थित मूल पैतृक ग्राम कनैला व ननिहाल ग्राम पन्दहाँ के कृषक कुल में जन्में केदार पाण्डेय कालांतर में महापंडित, त्रिपिटकाचार्य, पद्मभूषण राहुल सांकृत्यायन के रूप में विश्व विख्यात हुए. 36 भाषाओं के जानकार राहुल सांकृत्यायन ने अपने ननिहाल के निकटवर्ती दो प्राथमिक विद्यालयों (रानी की सराय व निजामबाद) से सातवीं (मीडिल) तक की शिक्षा हासिल की थी. उनके द्वारा लिखित 155 पुस्तकों पर आज दुनियाँ के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में शोध हो रहे हैं.

राहुल सांकृत्यायन ने दुनियाँ के सबसे बड़े प्राचीन विश्वविद्यालय नालंदा, विक्रमशिला, उदंतपुरी से लुप्त भारतीय ज्ञान की खोज में दुनियाँ की सबसे खतरनाक यात्रा कर तिब्बत की गुफाओं से 6 हजार से ज्यादा पांडुलिपियों को खच्चरों पर ढोकर भारत लाया था. तथागत बुद्ध के बिखरे ज्ञान भंडार को अकादमिक स्वरूप देने की वजह से दुनियाँ के देशों में राहुल जी को बुद्ध के दूत, प्रवक्ता, उत्तराधिकारी का सम्मान प्राप्त हुआ.

देश के स्वतंत्रता संग्राम में 9 वर्ष जेलों में बिताने वाले महान यायावर ज्ञानी से नई पीढ़ी को परिचित कराने की जरूरत है. आजमगढ़, उत्तर-प्रदेश, बिहार और संपूर्ण भारत को महान राहुल सांकृत्यायन पर गर्व है. दुनियाँ के अनेक देशों में भारतीय ज्ञान का ध्वज लहराने वाले राहुल सांकृत्यायन के जीवन से जुड़े स्थलों, स्मृतियों को दुनियाँ के अध्येताओं, पर्यटकों के लिए सुरक्षित, संवर्धित करने से हमारा मान बढ़ेगा. महापंडित राहुल सांकृत्यायन से जुड़े स्थलों के संवर्धन से कस्बाई आजमगढ़ को विश्व के मानचित्र पर जोड़ने में मदद मिलेगी.

आजमगढ़ जनपद में महान राहुल सांकृत्यायन से जुड़ी स्मृतियों की रक्षा और विरासत के संवर्धन के लिए महापंडित राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान की ओर से 11 और 12 दिसंबर 2023 को राहुल सांकृत्यायन के जीवन की बाल पाठशाला, उनके जन्मस्थल पन्दहा और मूल पैतृक ग्राम कनैला में आयोजित राहुल सांकृत्यायन की विरासत बचाओ कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति प्रार्थित है.

11 दिसंबर 2023 को 11 बजे दिन से- राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय, निजामाबाद (सांकृत्यायन की बाल पाठशाला)

11 दिसंबर 2023 को 2 बजे से – महापंडित राहुल सांकृत्यायन लाइब्रेरी,पन्दहाँ स्थित राहुल सांकृत्यायन का जन्मस्थल

12 दिसंबर 2023 को दिन के 11 बजे से महापंडित राहुल सांकृत्यायन बालिका इंटर कॉलेज, कनैला (आजमगढ़) में.

मुख्य अतिथि-शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. संदीप पाण्डेय

निवेदक – महापंडित राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान
संयोजक- पुष्पराज एवं राजीव यादव
संपर्क- पुष्पराज- 7542058276, मदनमोहन सांकृत्यायन (पाण्डेय) कनैला)- 94521 82363, राधेश्याम पाठक, पन्दहाँ 9935595757, राजीव यादव- 82104 37705

Previous articleਸਾਹਿਤ ਦੇ ਥਾਣੇਦਾਰ !
Next articleਗੰਭੀਰਪੁਰ ਲੋਅਰ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਤੀਸਰੀ ਮਦਰ – ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ